एक्सप्लोरर

Bihar News: बाघ, शेर या चीते से नहीं कुत्ते के आतंक से सहमा है पूरा शहर, मधुबनी में करीब 50 लोगों को किया लहूलुहान

Madhubani News: एक पागल कुत्ते ने करीब 50-60 लोगों को काट लिया है. शहर के लोग डरे सहमे अपने घरों से निकलने में कतरा रहे हैं कि कहीं ये कुत्ता उन पर भी हमला ना कर दे.

Dog Injured Many People In Madhubani: बिहार में मधुबनी जिले के एक सीमावर्ती शहर जयनगर में बाघ, शेर, चीता या लोमड़ी ने नहीं एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. पागल कुत्ते ने पिछले 72 घंटे में तकरीबन 5 दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा है. वायरल सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कुत्ता एक बच्चे पर छलांग लगाकर काट लिया वहीं एक दूसरे सीसीटीवी वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को काट कर भाग निकला. कुत्ते के काटने का सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय निवासी के अनुसार कुत्ते के काटने से घायलों में सबसे अधिक नाबालिग बच्चे शामिल हैं.

एक दिन में करीब 30 से 40 लोग को काटा

एक घायल बच्चे के चाचा ने मीडिया को बताया कि उनके जानकारी के मुताबिक एक पागल कुत्ते ने पहले दिन बाजार के सब्जी मंडी इलाके में करीब 10 लोग और दूसरे दिन करीब 30 से 40 लोग को काटा है. पिछले 2 दिनों में जिस प्रकार से यह कुत्ता लोगों को काट रहा है अगर उसपर प्रशासन ने जल्द लगाम नहीं लगाया गया तो यह कुत्ता 200 से 300 लागों को काट लेगा. उनके भतीजे को भी इसी कुत्ते ने काटा है जिसके उपचार के लिए वह जयनगर के अनुमंडलीय अस्पताल आए हुए हैं. प्रशासन को इस कुत्ते को तुरंत पकड़ना चाहिए. 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों पर हमला किया. जबकि शुक्रवार और शनिवार को एक के बाद एक करीब तीन दर्जन लोगों पर शहर के विभिन्न ईलाकों में पागल कुत्ते ने हमला किया. सभी घायलों का इलाज जयनगर के अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान ने बताया कि कुत्ता को खोजने के लिए कर्मियों को कई जगहों में लगाया गया है. कैलाश पासवान ने कहा कि कुत्ता यदि नगर निगम के कर्मियों को दिखेगा तो कुत्ता को जाल में फंसाकर पकड़ा जाएगा.

कुत्ते के काटने और वीडियो वायरल

वे खुद भी लोगों से मिलकर लोगों को कुत्ते को जल्द पकड़ लिए जाने का आश्वासन दे रहें हैं. साथ ही अस्पताल में घायलों की चिकित्सा पर भी नजर रखे हुए हैं. पागल कुत्ते ने एक साथ पांच दर्जन से अधिक लोगों पर हमले को लेकर पूरे शहर के लोगों को झकझोर दिया है. पागल कुत्ते के काटने और वीडियो वायरल होने से लोग काफी संख्या में डरे-सहमे हुए हैं.

स्थानीय निवासी के अनुसार पागल कुत्ते के आतंक से जयनगर के कई गली और मोहल्ला के लोग आतंक के साए में जी रहे हैं. कुत्ते के हमले के डर से जयनगर में लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं, जिससे सड़के भी वीरान दिखाई दे रही है. लोग अपने घरों का दरवाजा को बंद कर अपने लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अररिया में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर 12 लोग झुलसे, कई घरों में बिजली के सामान भी फुंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget