एक्सप्लोरर

बिहारः रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की जांच के लिए CID की टीम पहुंची दरभंगा, ATS के पास भी गया मामला

सिकंदराबाद से दरभंगा पहुंची ट्रेन से उतारे गए पार्सल को प्लेटफॉर्म एक पर रखने के बाद हुआ था विस्फोट.ब्लास्ट को लेकर रेल एसपी अशोक सिंह के निर्देश पर जीआरपी प्रभारी हारून रसीद को भेजा सिकंदराबाद.

दरभंगाः बीते गुरुवार को दरभंगा स्टेशन पर हुए बम ब्लास्ट मामले की हाईलेवल जांच शुरू हो गई है. इस घटना को लेकर शनिवार को सीआईडी की टीम दरभंगा पहुंच चुकी है. आईजी अजिताभ कुमार ने कहा कि जांच करने के लिए यह मामला एटीएस के पास भी पहुंच गया है और उसकी टीम भी दरभंगा आने वाली है.  

ब्लास्ट को लेकर रेल एसपी अशोक सिंह के निर्देश पर दरभंगा जीआरपी प्रभारी हारून रसीद सिकंदराबाद भेजे गए हैं. वहीं, शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक की टीम दरभंगा स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार भी ब्लास्ट की जांच करने पहुंचे. कहा कि धमाका भले ही लो डेंसिटी की थी, लेकिन हर स्तर से इसकी जांच की जा रही है. इस मामले में पार्सल बुक कराने वाले की भी तलाश की जा रही है.

पहले भी दो बार हो चुकी है ऐसी घटना

आईजी अजिताभ कुमार ने कहा कि दरभंगा पहले भी आतंकवादियों का गढ़ रह चुका है. भले ही यह छोटा सा विस्फोट हो लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. ब्लास्ट के कारण पार्सल के अंदर रखे कपड़े जले हैं और उसके अंदर से एक छोटा बोतल बरामद हुआ है. फोरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर उस बोतल के अंदर किस प्रकार का केमिकल था. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां दो बार घटना घट चुकी है, इसीलिए  मामले को गंभीरता से लिया गया है.

पार्सल खोलते ही हो गया था ब्लास्ट

बीते गुरुवार को सिकंदराबाद से दरभंगा पहुंची ट्रेन से उतारे गए पार्सल को जैसे ही प्लेटफॉर्म संख्या दो से लाकर एक पर रखा गया. उसी दौरान पार्सल के अंदर विस्फोट हो गया. पार्सल को खोला गया तो पार्सल के अंदर से कपड़े के साथ एक बोतल मिला. विस्फोट के दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- 

समस्तीपुरः भूमि विवाद में मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

बिहारः औरंगाबाद और मोतिहारी में बदमाश बेखौफ, कहीं रुपये छीने तो कहीं पिस्टल दिखा नकद व गहने की लूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget