एक्सप्लोरर

बिहारः औरंगाबाद और मोतिहारी में बदमाश बेखौफ, कहीं रुपये छीने तो कहीं पिस्टल दिखा नकद व गहने की लूट

औरंगाबाद में बैंक से पैसे निकालकर आ रहे शख्स से 2.5 लाख से अधिक रुपये छीने.मोतिहारी सिविल कोर्ट में पैरवी के लिए आए व्यवसायी से भी नकद समेत गहने की लूट.

औरंगाबाद/मोतिहारीः बिहार में लूट और छिनतई की घटनाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन दिनों अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को औरंगाबाद और मोतिहारी में छिनतई और लूट की घटना को अंजाम दिया गया. इन दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.

पहली घटना औरंगाबाद की है जहां सदर प्रखंड के पंचायत सेवक कामाख्या नारायण सिंह से रमेश चौक पर एक अपराधी ने रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गया. पीड़ित ने बताया कि उसने सरकारी कार्य के लिए रमेश चौक के पास स्टेट बैंक से दो चेक के माध्यम से 2,77,203 रुपये की निकासी की थी. बाहर आकर रुपये से भरे थैले को बाइक की डिक्की में रख ही रहा था कि एक युवक आया और झपट्टा मारकर फरार हो गया.

घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी देख रही पुलिस

घटना के बाद पीड़ित ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उसे पकड़ नहीं जा सका. इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्रभारी थानाध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि कारवाई की जा रही है. मामले में फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास में लगी सीसीटीवी देख रही है.

सिविल कोर्ट में पैरवी करने आए व्यवसायी से लूट

सिविल कोर्ट मोतिहारी में मुकदमे की पैरवी करने गुवाहाटी से आए कारोबारी दिलीप प्रसाद से अपराधियों ने 90 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी के साथ कुछ जरूरी कागजात छीन लिए. कचहरी चौक और राजाबाजार के बीच पिस्टल दिखाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

इस दौरान व्यवसायी से सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराया और डेढ़ करोड़ रुपये की मांग भी की. वहीं नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई. घटना  को लेकर पीड़ित ने पहले फोन से मोतिहारी एसपी को सूचना दी. इसके बाद उसने  नगर थाना मोतिहारी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.

रिश्तेदारी में विवाद की बात आ रही सामने

बताया जा रहा कि इन सबके पीछे रिश्तेदारी में विवाद की बात है. व्यवसायी का पुत्र दहेज प्रताड़ना के मामले में न्यायिक हिरासत में है. इसी मामले में पैरवी के लिए दिलीप प्रसाद आया था. इसी बीच अपने बेटे के ससुराल मोतिहारी के सोनारपट्टी निवासी के कुछ लोगों पर इस मामले में आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें- 

रोहतास: सासाराम नगर परिषद की मुख्य पार्षद गिरफ्तार, बिना काम कराए ही 62 लाख रुपये की निकासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
BMC मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने क्लियर किया स्टैंड
'नये राजनीतिक समीकरण बनने की खबरों में सच्चाई नहीं', BMC में मेयर पद को लेकर बोले एकनाथ शिंदे
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi | Nitin Naveen | Maharashtra | West Bengal | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: सरकारी सिस्टम की वरिष्ठ पत्रकारों ने खोली पोल! | Noida Engineer Case | UP News
Sandeep Chaudhary: मुस्लिम-दलित टारगेट पर क्यों? RLD प्रवक्ता का चौंकाने वाला खुलासा! | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: Anurag Bhadauriya का प्रशासन पर गंभीर आरोप! | Noida Engineer Case | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
BMC मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने क्लियर किया स्टैंड
'नये राजनीतिक समीकरण बनने की खबरों में सच्चाई नहीं', BMC में मेयर पद को लेकर बोले एकनाथ शिंदे
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
"बारात वापस चली जाएगी भाई" स्टेज पर चढ़ हसीनाओं की तरह ठुमके लगाने लगा दूल्हा- यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget