एक्सप्लोरर

Bihar News: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पटना पहुंचे सीएम नीतीश, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Nitish Kumar: पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना पहुंच गए हैं. हालांकि पीएम से उनकी क्या बात हुई, इसकी जानाकरी अभी नहीं मिल पाई है.

Nitish Kumar Reached Patna: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रात में तकरीबन 9 बजे पटना पहुंच गए हैं. रविवार (2 जून) को ही वो दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी से सोमवार को मुलाकात की और आज ही शाम वहां से पटना के लिए चले थे. पीएम मोदी से सीएम की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. 

नीतीश कुमार ने पीएम से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच चार जून को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर ही कोई बातचीत हुई होगी. माना जा रहा है कि सरकार बनाने को लेकर भी दोनों नेताओं ने कुछ डील की होगी, क्योंकि चुनाव के तुरंत बाद पीएम से मुलाकात करना कोई यूं हीं बात नहीं होती. वो भी जबकि तमाम मीडिया एग्जिट पोल एनडीए की जीत दिखा रहे हैं. 

पीएम के साथ कोई डील को लेकर चर्चा 

इस बीच चर्चा ये भी है कि सीएम ने केंद्र सरकार में जेडीयू की क्या भूमिका होगी, इस पर बात की होगी. हालांकि पटना पहुंचकर सीएम सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए. मीडिया वालों से कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन चर्चा जोरों पर है कि अगर चार जून को एनडीए की सरकार बनती है तो जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई अहम जगह जरूर मिल सकती है, क्योंकि बिहार में बीजेपी का नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के साथ मजबूत गठबंधन है.

हालांकि ये सारी बातें इस बात निर्भर करती हैं कि जेडीयू को बिहार में कितनी सीटें मिलती हैं, क्योंकि बिहार में जेडीयू को सीटों का नुकसान होता दिखाया गया है. अब चुनाव परिणाम आने के बाद ही सब कुछ साफ होगा. तब तक के लिए सबकी निगाहें चुनाव के नतीजे पर टिकीं हैं.  

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'देश में एक बार फिर से जनता की सरकार आ रही', जीत के दावे के साथ लालू यादव का लोगों को शुक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget