एक्सप्लोरर

Chhapra Triple Murder: छपरा में पिता और 2 बेटियों की हत्या, छत पर सोया था परिवार, बच्चियों की मां पर भी हमला

Chhapra Triple Murder News: घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Chhapra News: छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में पिता और दो बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार (16 जुलाई) रात की है. सभी लोग छत पर सोए थे. इस घटना के दौरान छत पर सोई बच्चियों की मां जान बचाकर भागी, लेकिन उस पर भी हमला कर दिया गया. महिला का इलाज चल रहा है. बुधवार (17 जुलाई) की सुबह जैसे ही इस वारदात के बारे में पता चला तो गांव में सनसनी फैल गई है.

हत्या के पीछे सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

मृतकों की पहचान तारकेश्वर सिंह (उम्र 50 करीब वर्ष), बड़ी बेटी चांदनी कुमारी (उम्र करीब 17 वर्ष) और छोटी बेटी आभा कुमारी (उम्र करीब 15 वर्ष) के रूप में की गई है. कहा जा रहा है कि गांव के ही किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है.

महिला को रेफर किया गया सदर अस्पताल

उधर इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई बच्चियों की मां को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालांकि यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला भी छत पर ही सोई थी.

क्या कहते हैं सारण के पुलिस अधीक्षक?

इस घटना को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि देर रात की घटना है. पुलिस ने मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. घर में घुसकर पिता और दो बेटियों की निर्मम हत्या की गई है. पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात कही है. इसी में चाकू से मार कर सबकी हत्या की गई है. इस मामले में सुधांशु कुमार उर्फ रौशन (पिता- संतोष राम), अंकित कुमार (पिता- सुनील राम) को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों रसूलपुर थाना क्षेत्र के ही हैं. उधर इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

यह भी पढ़ें- Mukesh Sahani Father Killed: ...तो इस कारण हुआ मर्डर! मुकेश सहनी के पिता की हत्या में पुलिस का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget