एक्सप्लोरर

बिहार: मवेशी चराने गए बच्चे की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने कहा कि किसानों की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि आपदा विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी सुव्यवस्थित तरीके से किसानों को बिजली मुहैया कराए. 

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में मंगलवार को करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के बेल बिहमा गांव का रहने वाला राजकुमार (14) रोज की तरह मवेशी चराने निकला था. खेत से गुजरने के दौरान उसकी भैंस करंट की चपेट में आकर गिर गई. भैंस को बचाने के लिए राजकुमार दौड़ा लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गई. 

बिजली चोरी करने की वजह से हुआ हादसा

ग्रामीणों की मानें तो बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई है. ग्रामीण ओमप्रकाश यादव ने कहा कि बिहार सरकार पटवन के लिए जो बिजली देती है, उसे ग्रामीण अवैध ढंग से गांव तक पहुंचाते हैं. अधिकतर किसानों के पास लीगल कनेक्शन नहीं है और ना तो खेतों तक पोल लगा है. ऐसे में किसान अपने खेतों में पटवन के लिए चोरी कर दूर से तार के सहारे बिजली अपने खेतों में ले जाते हैं.

उन्होंने कहा कि किसानों की इसी लापरवाही की वजह से बच्चे की जान गई है. ऐसे में हमारी मांग है कि आपदा विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. वहीं बिजली विभाग के अधिकारी सुव्यवस्थित तरीके से किसानों को बिजली मुहैया कराए. 

अंचलाधिकारी ने कही ये बात

इधर, इस पूरे मामले में तारापुर अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा दिए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कर जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: जंगली हाथियों के उत्पात पर पर्यावरण मंत्री गंभीर, विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

बेटे की जान बचाने के लिए बूढ़ी मां खुद ऑक्सीजन सिलेंडर ढोने को मजबूर, वार्ड बॉय मांगते हैं पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget