एक्सप्लोरर

Bihar: साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

मृतका मनीषा शहर के निजी स्कूल की नवम वर्ग की छात्रा है. वह शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद कॉपी की खरीदारी करने आयी थी. इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतका की पहचान जितवारपुर निवासी परमानंद राय की बेटी मनीषा कुमारी (14 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बहादुरपुर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा समेत तीन लोगों को कुचल दिया, इससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए.

घायल को पटना किया रेफर

घायलों में से एक को पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चला रहे समस्तीपुर स्टेशन के एएसएम विमल कुमार सिंह के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया. फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना में जख्मी की पहचान विशनपुर गांव निवासी नवल किशोर राय का बेटे श्याम किशोर राय उर्फ हीरा के रूप में की गई है. वहीं, एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है, जिसे बहादुरपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

दशहरा में खरीदी थी कार

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मृतक छात्रा के शव जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर स्टेशन पर कार्यरत एएसएम विमल कुमार सिंह ने दशहरा के दौरान नई कार खरीदी थी. वह शाम में जितवारपुर कन्हैया चौक की ओर से कार चलाते बहादुरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कार की चपेट में मालती गांव निवासी एक अधेड़ आ गया, जिसके बाद वह घबराकर वहां से कार को तेजी से भगाते हुए बहादुरपुर की ओर बढ़ रहे थे. वहीं, हीरा के साथ बाइक से कॉपी खरीदने आई छात्रा मनीषा कॉपी लेकर सड़क किनारे खड़ी थी. ऐसे में कार ने दोनों को कुचल डाला.

शोर होने पर जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हीरा को पटना रेफर कर दिया. हालांकि, उनके परिजन उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए. मृतका मनीषा शहर के निजी स्कूल की नवम वर्ग की छात्रा है. वह शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद कॉपी की खरीदारी करने आयी थी. इसी दौरान यह घटना हुई.

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव

आक्रोशित लोगों ने वाहन को नुकसान भी पहुंचाया. हालांकि, मौके पर पुलिस के जल्द पहुंच जाने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया. लोगों ने कार के अंदर से एएसएम को बाहर निकाला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, विधि व्यवस्था को देखते हुए नगर थाना की पुलिस ने डीएम से आदेश लेकर रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया कि सूर्यास्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए डीएम की अनुमति चाहिये होती है. विधि व्यवस्था को देखते हुए रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया है.

यह भी पढ़ें -

SMA Type-1: समस्तीपुर की शिवन्या को अंश वाली बीमारी, इसे भी चाहिए 16 करोड़ वाला इंजेक्शन, एक साल है उम्र

Thekua Recipe: छठ पूजा में मुख्य प्रसाद है ठेकुआ, जानिए घर पर आसानी से बनाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget