एक्सप्लोरर

Bihar By Election: लालू यादव अभी नहीं आएंगे बिहार, पटना से दिल्ली जाते समय राबड़ी देवी ने कही बड़ी बात

पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी देवी ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर पार्टी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि दोनों सीट पर आरजेडी जीतेगी. राबड़ी देवी पटना से दिल्ली जा रहीं थीं.

पटनाः बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर में उपचुनाव होना है. आरजेडी की ओर से प्रचार के लिए लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को बिहार आना है. हालांकि उनकी राबड़ी देवी (Rabri Devi) की ओर पटना के एयरपोर्ट पर दिए गए एक बयान के बाद यह साफ हो गया कि अभी वे बिहार नहीं आ रहे हैं. गुरुवार को राबड़ी देवी ने कहा है कि, लालू प्रसाद यादव अभी बिहार नहीं आएंगे. उनका अभी इलाज चल रहा है. पूर्व मख्मंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते समय यह बातें कहीं.

इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी देवी ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर पार्टी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि दोनों सीट पर आरजेडी जीतेगी. गौरतलब हो कि उपचुनाव को लेकर आरजेडी की तरफ से स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू प्रसाद यादव का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. पार्टी की ओर से यह कहा गया है कि 20 अक्टूबर को लालू यादव दिल्ली से बिहार आएंगे. अब राबड़ी देवी के बयान से सस्पेंस बन गया है कि लालू यादव आएंगे या नहीं और आएंगे तो कब आएंगे.

आरजेडी से कुल 20 नाम

आरजेडी की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में जिन नेताओं को जगह दी गई है, उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, भोला यादव, वृषण पटेल, ललित कुमार यादव, मनोज कुमार झा, तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, अनिल कुमार सहनी, लवली आनंद, चंद्रहास चौपाल, भरत बिंद, रामवृक्ष सदा, साधु पासवान और भरत मंडल का नाम शामिल है.

बता दें कि अभी 10 अक्टूबर को ही पटना आईं थीं. यहां आने के बाद वे सीधे अपने बड़े बेटे और लालू प्रसाद के लाल तेजप्रताप से मिलने के लिए पहुंचीं. हालांकि काफी देर इंतजार के बाद जब तेजप्रताप नहीं आए तो वह लौट गईं. हालांकि बाद में अगले दिन मुलाकात हुई थी. 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Assembly Bypolls: कांग्रेस की तरफ से कन्हैया, हार्दिक, NDA और आरजेडी से कौन देगा इन्हें टक्कर?

Video Viral: हार के बाद मुखिया प्रत्याशियों के अंदर ‘कसक’, गया में अब युवक को पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget