एक्सप्लोरर

Bihar By-Election 2024: बिहार में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का आज थम जाएगा प्रचार, सबसे अधिक बेलागंज में प्रत्याशी

Bihar By-Election: महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए यह उपचुनाव 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल बना हुआ है. सभी चार सीटों को मिलाकर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Bihar Bypoll: बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. ऐसे में आज (11 नवंबर) शाम 5 बजे प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा. बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सीट पर उपचुनाव होना है. इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के साथ-साथ जन सुराज पार्टी ने भी सभी चार सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है. कहा जाए तो सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है.

सबसे अधिक बेलागंज में हैं 14 प्रत्याशी

एनडीए, इंडिया गठबंधन और जन सुराज के अलावा मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीट से मैदान में है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी बेलागंज और इमामगंज से प्रत्याशी उतारे हैं. सबसे अधिक बेलागंज में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. दूसरे नंबर पर तरारी सीट है जहां से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 

सभी 4 सीटों से मैदान में 38 उम्मीदवार

उधर इमामगंज में 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. सबसे कम रामगढ़ विधानसभा सीट से पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस सीट पर एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है. सबसे अधिक बेलागंज में छह निर्दलीय प्रत्याशी हैं तो तरारी में चार और इमामगंज में दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं. सभी चार सीटों को मिलाकर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें पांच महिला प्रत्याशी हैं.

एनडीए गठबंधन में रामगढ़ और तरारी सीट पर बीजेपी तो इमामगंज सीट पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव मैदान में हैं. वहीं बेलागंज से आरजेडी का किला ध्वस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से मनोरमा देवी चुनाव मैदान में हैं. महागठबंधन से रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज से आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तरारी विधानसभा से भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव चुनावी मैदान में हैं. 

बता दें कि महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए यह उपचुनाव 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल बना हुआ है. तेजस्वी यादव लगातार क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. बीजेपी और जेडीयू की ओर से भी ताकत लगाई जा रही है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा कर वोटरों को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में 2 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, दो स्थानीय भी पकड़े गए, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget