एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बक्सर में पैक्स अध्यक्ष के भाई की हत्या, घर के बाहर खून में लथपथ मिला शव

Shot Dead: बक्सर में घर के बाहर सोए अवस्था में पैक्स अध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Buxar Murder: बिहार के बक्सर जिले से हत्या की एक वारदात सामने आई है, जहां शुक्रवार को राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के भाई ओम प्रकाश सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार गांव के ही लोगों ने जब देखा तो घर वालों को इसकी सूचना दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  

मामले को लेकर पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात ओम प्रकाश सिंह खाना खाकर घर के बाहर दलान में सोए हुए थे और वो घर के अंदर जाकर सो गए. सुबह जब लोगों ने बताया तब मुझे इस घटना की जानकारी मिली. जिस स्थान पर सोए थे, वहां से दूसरे जगह जाकर गिरे पड़े थे और खून से लथपथ थे. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

घटना की सूचना मिलते ही राजापुर थानाध्यक्ष अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चिकित्सक डॉक्टर अमलेश कुमार ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया से एक व्यक्ति का शव लाया गया है, जिनके शरीर पर दो जख्म के निशान है. देखने से लग रहा है की बुलेट इंजरी ही होगी.

घटना की सूचना के बाद सदर डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोन पर उन्होंने बताया कि परिजनों के जरिए अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. हम लोगों के जरिए अलग-अलग बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है‌. लोग यह भी कयास लग रहे हैं, कि पैक्स अध्यक्ष के चक्कर में सोए अवस्था में कहीं भाई की हत्या तो नहीं हुई? हालांकि पुलिस भी इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. अब देखना है कि बक्सर पुलिस कब और कैसे इस मामले का खुलासा करती है. 

ये भी पढ़ेंः '2025 में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे', चिराग के बयान पर दिलीप जायसवाल का जवाब, RJD ने किसकी बताई हैसियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget