एक्सप्लोरर

'2025 में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे', चिराग के बयान पर दिलीप जायसवाल का जवाब, RJD ने किसकी बताई हैसियत?

Shakti Yadav: शक्ति यादव ने कहा कि जब अमित शाह ने दिल्ली में कह दिया है कि सीएम बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा, तो फिर दिलीप जायसवाल की क्या हैसियत है? उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा.

Dilip Jaiswal Statement: पटना में चिराग पासवान ने अपने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा तो जाहिर है जीत के बाद वही सीएम बनेंगे. उनके इस बयान पर बीजेपी नेता ने प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज ने जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) से पूछा कि 2025 में NDA की सरकार बनने पर क्या नीतीश ही फिर मुख्यमंत्री होंगे? इस पर जायसवाल ने उल्टे ही सवाल कर दिया और कहा कि ये सवाल आप मुझसे पूछ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष की अपनी सीमा है कि उसको क्या बात करनी है. 

प्रदेश अध्यक्ष की अपनी सीमा है- दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल जब ये पूछा गया कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी तो कह रहे हैं कि नीतीश ही के नेतृत्व में लड़ना है और वही मुख्यमंत्री फिर बनेंगे. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है. नीतीश हमारे नेता हैं. नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव की तैयारी कर रहा है.

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में हम लोग जुट गए हैं. 15 जनवरी से बगहा से संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन एनडीए का शुरू होगा. हर जिले में होगा. दरअसल सवाल ये उठ रहा है कि जब चिराग और मांझी कह रहे हैं कि नीतीश सीएम फिर बनेंगे तो बीजेपी क्यों नहीं यह बात कह रही है? 

बता दें कि हिंदी पट्टी में बिहार ही ऐसा राज्य है, जहां अब तक BJP का मुख्यमंत्री नहीं बना है. बिहार में BJP सबसे बड़ी पार्टी है. तब तभी तीसरे नंबर की पार्टी जदयू के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए हुई है. क्या बीजेपी इस रणनीति पर काम कर रही है कि अगली बार फिर उसके ज्यादा विधायक हुए तो अपना मुख्यमंत्री बनाएगी? राजनीति गलियारे में ये चर्चा तेज है कि इस बार अगर बीजेपी की सीट ज्यादा आई तो बीजेपी का ही कोई सीएम बनेगा. 

आरजेडी प्रवक्ता ने जायसवाल पर साधा निशाना

वहीं दिलीप जायसवाल के बयान पर आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जब अमित शाह दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल दिए थे कि बिहार में विधानसभा चुनाव बाद सीएम कौन होगा, यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा तो फिर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जसवाल की क्या हैसियत है? वह अमित शाह के बात को कैसे काट देंगे? वह कैसे कह देंगे की नीतीश सीएम होंगे? 

शक्ति यादव ने कहा कि बीजेपी नीतीश को 2025 चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. नीतीश कुमार को बीजेपी सीएम नहीं मानेगी. नीतीश अचेत अवस्था में हैं. यह बीजेपी जानती है. सीएमओ, सीएम आवास को बीजेपी अभी से अपने पकड़ में ले चुकी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा NDA, बोले चिराग पासवान, CM कौन बनेगा यह भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget