एक्सप्लोरर

बिहार: खाई में पलटी सुपौल से पंजाब जा रही बस, दो मजदूरों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल 

दिनेश ने बताया कि 77 मजदूरों से भरी बस पंजाब जा रही थी. इसी क्रम में बुधवार को सुबह करीब 5:00 बजे बस खाई में जा गिरी. इस हादसे में उसके भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के दो मजदूरों की बुधवार को पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं, 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी अनुसार जिले के पिपरा प्रखंड समेत अन्य जगहों से 77 मजदूरों को पंजाब लेकर जा रही बस पंजाब के पटियाला हाईवे पर जिंद जिला के नरवाना में खाई में पलट गई, जिस कारण ये हादसा हो गया.

पंजाब के बरनाला जा रहे थे सभी

मृतकों में पिपरा प्रखंड के गिदराही गांव निवासी सुरेश कुमार मंडल (38) और सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के धौरे-कटैया गांव निवासी गणेश सिंह(50) शामिल हैं. घटना के संबंध में मृतक सुरेश कुमार मंडल के भाई दिनेश मंडल ने बताया कि सभी मजदूर 7 जून को गांव से पंजाब के बरनाला में मजदूरी करने के लिए रवाना हुए थे. पंजाब से ही बस भेजी गई थी, जिसमें गिदराही, कटैया और बेलोखरा के 70 मजदूर समेत 7 मजदूर बैरो-नवहट्टा के शामिल थे, जिन्हें सुपौल में बैठाया गया था.

विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा इलाज

दिनेश ने बताया कि 77 मजदूरों से भरी बस पंजाब जा रही थी. इसी क्रम में बुधवार को सुबह करीब 5:00 बजे बस खाई में जा गिरी. इस हादसे में उसके भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में स्थानीय प्रशासन की मदद से कराया जा रहा है. 

दरअसल, बस ड्राइवर को नींद आ गई थी, इसी वजह से ये हादसा हुआ है. दिनेश ने बताया कि कई बार बस अनियंत्रित होने के बाद मजदूरों ने ड्राइवर से आराम कर लेने को कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी, जिस कारण ये हादसा हो गया. हादसे के बाद मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मदरसों में होती है 'आतंकवाद' की पढ़ाई, दी जाती है ये ट्रेनिंग

बिहार NDA में घमासान! ‘हम’ ने की समन्वय समिति बनाने की मांग, BJP बोली- भ्रम पैदा करने वाले होंगे बेनकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget