एक्सप्लोरर

BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मदरसों में होती है 'आतंकवाद' की पढ़ाई, दी जाती है ये ट्रेनिंग

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, " मदरसों में बच्चों को ये सिखाया जाता है कि दूसरे धर्म के लोग काटने योग्य हैं, जब तक वो इस्लाम ना स्वीकार करें, उन्हें प्रताड़ित करो. मदरसे में पढ़कर आज तक कोई कुछ नहीं बन पाया है."

पटना: बिहार के बांका जिले में मंगलवार को मदरसे में हुए विस्फोट पर विवाद शुरू हो गया है. सभी दलों के नेता घटना पर अपने अनुसार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को सूबे के बिस्फी विधानसभा से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मदरसा ब्लास्ट पर विवादित बयान दिया है. उनका कहना है कि मदरसे में आतंकवाद की पढ़ाई होती है. 

दूसरे धर्म के लोग काटने योग्य

बीजेपी विधायक ने ब्लास्ट की उच्च स्तरीय जांच की मांग की करते हुए कहा, " इस ब्लास्ट से साबित होता कि वहां आतंकवादी गतिविधियां चल रही हैं. मदरसों में बच्चों को ये सिखाया जाता है कि दूसरे धर्म के लोग काटने योग्य हैं, जब तक वो इस्लाम ना स्वीकार करें, उन्हें प्रताड़ित करो. मदरसे में पढ़कर आज तक कोई कुछ नहीं बन पाया है. इसलिए पूरे राज्य में मदरसों को बंद करा देना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि बेतिया और पूर्णिया में भी खास तबके द्वारा पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि बांका के टाउन थाना क्षेत्र के नवटोलिया स्थित मदरसा में मंगलवार को अचनाक विस्फोट हुआ. जोरदार आवाज की वजह से स्थानीय लोग सहम गए. विस्फोट इतना भयानक था कि मदरसे का एक हिस्सा पूरी से तरह से जमींदोज हो गया. वहीं, दूसरा हिस्सा सड़क के दूसरे किनारे गिर गया. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट मदरसा से सटे एक कमरे में हुआ, जो लंबे समय से बंद पड़ा था. ग्रामीणों की मानें तो सुबह आठ बजे के आसपास जोर का धमाका होने के बाद पूरा क्षेत्र धुंआ से भर गया था. इधर, घटना के बाद से मदरसा के आसपास के लोग फरार हैं. महिलाएं ही सामने आकर विस्फोट होने की बात कह रही हैं. 

चार घायल, एक की मौत

इस हादसे में चार लोगों के जख्मी और एक की मौत होने की सूचना है. जख्मियों का इलाज गुप्त ठिकाने पर कराने की बात कही जा रही है. मृतक की पहचान अब्दुल सत्तार नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है, जो मदरसे में इमाम का काम करता था. 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं, जिस आधार पर जांच चल रही है. मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से बनाए गए विशेषज्ञों की टीम को भी बांका भेजा गया है. स्पेशल टीम की जांच शुरू हो गई है. जांच रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा.

यह भी पढ़ें -

बिहारः स्वास्थ्य व्यवस्था को देखने के लिए SKMCH पहुंचे तेज प्रताप यादव, सरकार से मांगा इस्तीफा

बिहारः नहीं हो पा रही थी बहनों की शादी तो भाई ने किडनी बेचने का प्लान बनाया, फिर इस तरह से हुआ विवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget