एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2025: पिंक टॉयलेट, पिंक बस, जिम और ‘कन्या मंडप’, बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान को समझिए

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. महिलाएं सीएम नीतीश की खास वोटर मानी जाती हैं. हालांकि बजट में शहरी महिलाओं को ही ज्यादा फायदा होता दिख रहा है.

Bihar Budget 2025: बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने चुनावी वर्ष में महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सोमवार को बजट में कई घोषणा कीं, जिनमें ‘पिंक शौचालय’ से लेकर ‘पिंक बस’ की सुविधा, परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण और पंचायतों के स्तर पर ‘कन्या विवाह मंडप’ की स्थापना के प्रस्ताव प्रमुख है. 

 महिलाएं सीएम नीतीश की खास वोटर

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया. यह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का आखिरी बजट है. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और महिलाएं सीएम नीतीश की खास वोटर मानी जाती हैं. यही वजह है कि इस बजट में महिला वर्ग को खुश करने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. हालांकि इस बजट में शहरी महिलाओं को ही ज्यादा फायदा होता दिख रहा है. 

सम्राट चौधरी ने अपने बजट भाषण में ऐलान किया कि पटना शहर में महिलाओं के लिए ‘चलंत व्यायामशाला’ (जिम ऑन व्हील) खोला जाएगा, जिनमें प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी तथा इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ रखना है.

बजट के भीतर पटना में एक “महिला हाट” (महिलाओं का बाजार) स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है. इसके अलावा सभी जिलों में “पिंक शौचालय” और सभी प्रमुख शहरों में “पिंक बसें” भी प्रस्तावित की गई हैं. चौधरी ने कहा, “हम सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप स्थापित करने का भी प्रस्ताव करते हैं, जो विवाह-योग्य लड़कियों वाले गरीब ग्रामीण परिवारों की जरूरतें पूरी करेगा.”

चालक, परिचालक और सवारी सभी होंगी महिलाएं 

बजट की घोषणाओं के अनुसार, शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे, शहरों में ‘पिंक टॉयलेट’ बनाए जाएंगे. सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेगी, जिनमें चालक, परिचालक और सवारी महिलाएं होंगी. उन्होंने ऐलान किया कि बिहार की बसों में चालक और कंडक्टर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी. 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और ‘इको मेनटेनेंस स्टाफ’ के पद पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था होगी. उन्होंने कहा कि पटना में महिला हाट (महिलाओं के लिए विशेष बाजार) की स्थापना की जाएगी. सभी बड़े शहरों में स्थापित व्यापार स्थलों में महिलाओं के लिए स्थल तय किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Budget 2025: 'किसानों, उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं', बजट पर बोले सीएम नीतीश- सबका रखा गया ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget