एक्सप्लोरर

Patna Protest: गर्दनीबाग में डटे हुए हैं BPSC अभ्यर्थी, ठंड भी नहीं तोड़ पा रही हौसले, सोनू की मौत से आक्रोशित

Candidates Protest: पटना जिला प्रशासन का कहना है कि जो लोग BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं, इनमें से अधिकांश गैर अभ्यर्थी हैं. वे बेबुनियाद अफवाह फैला रहे हैं.

Candidates Protest In Gardanibagh: पटना के गर्दनीबाग में हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी दोबारा जुट गए हैं. भारी भीड़ है. धरना प्रदर्शन चल रहा है. आज गुरुवार 26 दिसंबर को फिर से पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है. सरकार से नाराज छात्र नारेबाजी कर रहे हैं. अपनी रि एग्जाम की मांग को लेकर ये लोग ठंड में भी डटे हुए हैं. उनका कहना है ये हमारा हक है. 

मांग को लेकर अड़े हैं हुए हैं अभ्यर्थी

धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी. तब तक हमलोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरे बिहार में परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सोनू कुमार नाम के जिस बीपीएससी अभ्यर्थी ने आत्महत्या की है, वह 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में शामिल हुआ था. अनियमितता हुई है. इसलिए वह तनाव में था. इसलिये आत्महत्या की. 

वहीं पटना जिला प्रशासन का कहना है कि जो लोग BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं, इनमें से अधिकांश गैर अभ्यर्थी हैं. वे बेबुनियाद अफवाह फैलाकर अभ्यर्थियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मनमाने तरीके से लोगों को भड़काकर विधि-व्यवस्था की समस्या पैदा की जा रही है. इसमें कुछ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं. 

एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान

वहीं विपक्ष इस पूरे मामले पर भड़का हुआ है, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान तक कर दिया है, हालांकि अन्य विपक्षी पार्टियों का उनको समर्थन नहीं मिला है, फिर भी पप्पू यादव अपने ऐलान पर कायम हैं. वो कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थियों के साथ धरना पर रात भर बैठे भी थे. छात्रों के धरना को कोचिंग संचालकों का समर्थन भी मिल रहा है. हालांकि कुछ कोचिंग सेसथान पर आरोप भी लग रहे हैं. इनमें रामाशु क्लासेज के रामाशु कुमार, सुनामी जीएस गुरु सुजीत, ज्ञान बिंदु जीएस क्लासेज के रोशन आनंद, छात्र नेता दिलीप कुमार, परफेक्शन जीएस के चंदन प्रिया और कौटिल्य जीएस के प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार और रोहित कुमार आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंः पटना में महात्मा गांधी के भजन 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' पर भड़के BJP के लोग, भोजपुरी गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget