एक्सप्लोरर

BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका

BPSC ने स्वास्थ्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 पदों की भर्ती रद्द कर दी है. संशोधित अधियाचना के आधार पर आयोग नया विज्ञापन जारी करेगा.

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 पदों पर होने वाली भर्ती रद्द कर दी है. आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है. इस फैसले से उन उम्मीदवारों को झटका लगा है, जिन्होंने भर्ती के लिए आवेदन किया था या आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे.

BPSC ने विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 के तहत जारी सभी संबंधित भर्ती विज्ञापनों को वापस लेने की सूचना दी है. इन विज्ञापनों के जरिए स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अलग-अलग विशेषज्ञता वाले विषयों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होनी थी. कुल 1711 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी.

यह भी पढ़ें- दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?

स्वास्थ्य विभाग ने वापस ली अधियाचना

आयोग के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग बिहार ने इन पदों पर भर्ती के लिए भेजी गई अधियाचना वापस ले ली है. इसी वजह से BPSC ने पुराने विज्ञापनों को रद्द करने का फैसला किया है. आयोग ने नोटिस में इस फैसले का कारण भी स्पष्ट किया है. ऐसे में पहले जारी विज्ञापनों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी.

संशोधित रिक्तियों के साथ आएगा नया विज्ञापन

BPSC की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग से संशोधित अधियाचना प्राप्त हुई है. इसके आधार पर नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. आयोग जल्द ही संशोधित रिक्तियों के साथ नया भर्ती विज्ञापन प्रकाशित कर सकता है. हालांकि, नई अधिसूचना जारी होने तक पदों की अंतिम संख्या स्पष्ट नहीं है.

अभ्यर्थियों को नई अधिसूचना का करना होगा इंतजार

इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अब आयोग की अगली सूचना पर नजर रखनी होगी. नए विज्ञापन में पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस देखते रहें. नई भर्ती की शर्तें पुराने विज्ञापन से अलग हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget