एक्सप्लोरर

बिहारः दरभंगा के कोनिया घाट पर नाव पलटी, 10 से अधिक लोगों को बचाया गया, दो छात्र लापता, 4 बाइक भी डूबी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर करीब 12 लोग सवार थे. लापता हुए दोनों छात्र जेके कॉलेज बिरौल जा रहे थे. उन्हें तलाशने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ को सूचना दे दी है.

दरभंगाः कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के कोनिया घाट पर गुरुवार को एक नाव पानी में पलट गई. इस हादसा में दो छात्र लापता हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं दस लोगों को बचा लिया गया है. कमला बालन पश्चिमी तटबंध के पूर्वी भाग में कोसी नदी में नाव हादसा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर करीब 12 लोग सवार थे. नाव पर चार बाइक भी थी. उसका भी कुछ पता नहीं चला है. नाव असंतुलित होकर पलट गई लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से कई लोगों को बचा लिया गया है. वहीं लापता छात्रों की तलाश की की जा रही है.

लापता युवक कोनिया निवासी 18 वर्षीय हेमंत कुमार और विवेक शर्मा बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र जेके कॉलेज बिरौल जा रहे थे. गौरतलब हो कि दो दिन तक लगातार हुई बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं. वहीं, कुशेश्वर स्थान पूर्वी में बह रही कमला बलान और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. घटना के बाद लोगों को बचाने के दौरान अफरातफरी मच गई थी.

एसडीआरएफ दोनों छात्रों की करेगी तलाश

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ त्रिवेणी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस मामले में कुशेश्वर स्थान के अंचलाधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है. एसडीआरएफ के पहुंचने पर गोताखोरों के सहयोग से लापता दोनों छात्र की तलाश की जाएगी.

बता दें कि कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड में दस पंचायतें हैं. उसड़ी, इटहर, भिंडुआ, तिल्केश्वर और उजुआ सिमरटोका पंचायत कमला बालन पश्चिमी तटबंध के पूर्वी भाग में स्थित है और कोसी नदी के बाढ़ से प्रभावित रहता है. यहां के लोगों को प्रखंड मुख्यालय और थाना आने के लिए नाव ही एकमात्र विकल्प है. लोग आम दिनों मे भी नाव के सहारे ही दैनिक उपयोग का समान खरीदने बाजार जाते हैं. कोसी नदी में पहले भी कई नाव हादसे हो चुके हैं.

(दरभंगा से पुरुषोत्तम कुमार)

यह भी पढ़ें- 

Saharsa News: विवाद के पति ने खोया आपा, पत्नी और बच्चों पर फेंका एसिड, झुलसने के बाद सभी अस्पताल में भर्ती

Chhath Puja 2021: छठ आते ही गूंजने लगते हैं शारदा सिन्हा के गीत, ‘बिहार कोकिला’ के गानों के बिना यह पर्व अधूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget