एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Exam: आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू, दीवार और गेट फांदकर घुसे तो हो सकती है ये कार्रवाई

Bihar Board Matric Exam Guidelines: एग्जाम के लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज गुरुवार (15 फरवरी) से शुरू हो जाएगी. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं. इंटर की परीक्षा में देखा गया था कि कुछ मिनट की देरी से छात्र पहुंचे थे जिन्हें एंट्री नहीं मिली थी. वे गेट और दीवार फांदकर घुसने लगे थे. इस बार ऐसी गलती न करें. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) उन मैट्रिक परीक्षार्थियों पर दो साल का बैन लगा देगा, जो दीवार या गेट फांदकर घुसने के दोषी पाए जाएंगे. बोर्ड ने कहा है कि इस तरह परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास आपराधिक कृत्य है.

इस बार लड़कों से अधिक लड़कियों की संख्या

इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 94 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनके लिए प्रदेश भर में 1585 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में आठ लाख 22 हजार से अधिक छात्र और आठ लाख 72 हजार छात्राएं शामिल हैं. इस साल लड़कों से अधिक लड़कियां इस परीक्षा में शामिल होंगी.

30 मिनट पहले परीक्षार्थियों को कर लेना है प्रवेश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन परिसर में प्रवेश कर लेना है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ली जाएगी.

परीक्षार्थी अपने साथ में लेकर ना जाएं ये सारे सामान

परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित कर दिया है. जूता-मोजा पहनकर जाने पर रोक है. चप्पल यै सैंडल पहनकर जाना होगा. यह परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित होगी. अगर किसी को भी एग्जाम को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह 0612-2232257 और 0612-2232227 पर संपर्क कर सकते हैं.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार में 2 दिन राहुल गांधी, आज औरंगाबाद में करेंगे जनसभा, फिर पहुंचेंगे कैमूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget