एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary Reaction: नीतीश कुमार के 'इनकार' को कैसे देख रही BJP? सम्राट चौधरी ने कह दी ये बड़ी बात

Bihar News: सम्राट चौधरी ने कहा कि इतने लंबे समय तक सवा साल से नीतीश कुमार इसलिए लगे थे कि इन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, लेकिन नहीं किया गया.

पटना: इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की वर्चुअल बैठक में शनिवार (13 जनवरी) को यह साफ हो गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) संयोजक नहीं बनेंगे. खुद नीतीश कुमार ने ही इनकार कर दिया है. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को संयोजक बनाने की बात आ रही है. नीतीश कुमार के इनकार पर अब इसको लेकर बिहार में राजनीति पूरी तरह तेज हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार का सपना तोड़ने का काम किया गया है.

सम्राट चौधरी ने कहा, "नीतीश कुमार जी को तो हम लोगों से अलग इसीलिए किया गया था कि देश के प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार जी का सपना तोड़ने का काम. इतने लंबे समय तक सवा साल से इसलिए लगे थे कि इन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, लेकिन लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया."

सम्राट चौधरी बोले- 'अपनी पार्टी की चिंता करता है कांग्रेस'

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने आगे कहा, "यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सिर्फ अपनी ही पार्टी की चिंता करती है. देश के गठबंधन से उनका कोई लेना देना नहीं है. पहले भी कई सरकारें बनीं थीं, चाहे चौधरी चरण सिंह की सरकार हो या चंद्रशेखर सिंह की या यूनाइटेड फ्रंट की, सभी सरकारों में कांग्रेस ने पैर खींचने का काम किया था. आज भी चाहे नीतीश कुमार जी हों, ममता बनर्जी हों या उद्धव ठाकरे हों सभी में कांग्रेस पैर खींचने का काम कर रही है."

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठकें लगातार हो रही हैं. सीटों के बंटवारे पर भी सबकी नजरें टिकी हैं कि कैसे यह हो पाता है. फॉर्मूला क्या होगा. हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष चुने गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: CM नीतीश पर 'दया'! जीतन राम मांझी का तंज, बोले- 'अच्छा भला आदमी को कईसा बना दिया है सब'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget