एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी का नया एक्शन प्लान,बिहार में बीजेपी को नए सिरे से संवारेंगें ये तीन युवा रणनीतिकार

बिहार बीजेपी के नेतृत्व के साथ संगठन में भी बड़े बड़े बदलाव की तैयारी अब शुरू कर दी है. पार्टी ने इस बदलाव की कवायद शुरु करते हुए तीन युवा नेताओं को इस बदलाव की जिम्मेदारी दी है. यह तीनों नेता आज पटना पहुंच रहे हैं

पटना : बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद बीजेपी ने बिहार बीजेपी के नेतृत्व के साथ संगठन में भी बड़े बड़े बदलाव की तैयारी अब शुरू कर दी है. पार्टी ने इस बदलाव की कवायद शुरु करते हुए तीन युवा नेताओं को इस बदलाव की जिम्मेदारी दी है. यह तीनों नेता आज पटना पहुंच रहे हैं और आज से विधिवत अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेंगे, साथ हीं संगठन को नए सिरे से संभालने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

बिहार चुनाव के दौरान भूपेंद्र यादव की मदद में सक्रिय रहे ये युवा प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव में इन युवाओं की प्रतिभा आजमा चुकी बीजेपी की केन्द्र नेतृत्व ने इन पर भरोसा किया है. बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 रैलियों के प्रबंधन में उत्तर प्रदेश के सांसद हरीश द्विवेदी की अहम भूमिका रही थी.अब पुरस्कार स्वरूप उन्हें बिहार में बीजेपी सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. दूसरे सह प्रभारी होंगें अनुपम हजारा, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं. हजारा कभी पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासमखास हुआ करते थे. यह बेलापुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं, पिछले चुनाव में जादवपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे. ये दोनों युवा पार्टी में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे. बताते चलें कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र यादव की रणनीति ने भाजपा को अपार सफलता दिलाई है. बिहार बीजेपी को मिलने वाले तीसरे युवा रणनीतिकार होंगें रत्नाकर, जिन्हें पार्टी ने संगठन महामंत्री का दायित्व दिया है.जानकारों की माने तो बीजेपी लोकसभा में अगले चुनाव के लिए अभी से हीं ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गई है और इसके लिए युवा रणनीतिकारों की अहम भूम्का मान पार्टी अभी से हीं एक्शन मोड में आने लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget