एक्सप्लोरर

बिहार: बिना मास्क के सफर कर रहे थे BJP विधायक, जांच के दौरान पुलिस ने रोका तो देने लगे 'ज्ञान'

पुलिस अधिकारी शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर मास्क औए वाहन की चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी बीच नगर विधायक अपने वाहन से उधर से गुजर रहे थे. पुलिस ने उनके वाहन को रोकने का इशारा किया. इस बात से बीजेपी विधायक खफा हो गए.

सीतामढ़ी: केंद्र और राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर गंभीर है. सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि बिना मास्क के घरों से नहीं निकलना है. यह सरकारी आदेश आम से लेकर खास सभी पर लागू है. लेकिन सीतामढ़ी विधायक मिथिलेश कुमार शायद अपनी ही सरकार के इस गाइडलाइन को मानते हैं. तभी तो बिना मास्क के सफर करते हैं.

उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं है कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं और उनको न जाने कितने लोग फॉलो करते होंगे. सभी बातों से लापरवाह वो बिना मास्क लगाए सफर करते हैं. वहीं, जब जांच के लिए पुलिस उन्हें रोकती है तो उन्हें अनोखा 'ज्ञान' देते हैं. बीजेपी विधायक का मानना है कि रोड पर मास्क की जांच नहीं की जानी चाहिए, इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है.

अधिकारियों को देने लगे नसीहत

दरअसल, डीएम के निर्देश पर बुधवार की शाम सदर एसडीओ राकेश कुमार और सदर डीएसपी रमाकांत उपाध्याय की नेतृत्व में डुमरा बीडीओ और नगर थाना के पुलिस अधिकारी शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर मास्क औए वाहन की चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी बीच नगर विधायक अपने वाहन से उधर से गुजर रहे थे. पुलिस ने उनके वाहन को रोकने का इशारा किया.

यह विधायक को नागवार गुजरा. पुलिस की ये हरकत उन्हें अपमानजनक लगी. ऐसे में जबतक अधिकारी उनसे कुछ कहते, इससे पहले ही विधायक जी ही वाहन से तमतमाये उतरे और अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे. उन्होंने यहां तक कह डाला, " इस तरह की जांच से ही शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है. पहले जाम हटाइये, फिर मास्क चेक कीजिए." खास बात यह कि उस दौरान खुद विधायक जी बिना मास्क के थे.

मीडिया को तस्वीर लेने से रोका

इस पूरी घटना के दौरान मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद थे. ऐसे में एक मीडिया कर्मी ने उनके उक्त कारनामे की तस्वीर ले ली. यह देख वे गुस्सा गए और धमकी भरे अंदाज में कैमरा बंद करने की बात कही. लेकिन तब तक उनका कारनामा कैमरे में कैद हो चुका था. अब विधायक जी के अनोखे ज्ञान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: राज्य का नंबर वन थाना बना ये पुलिस स्टेशन, पॉजिटिव फीडबैक के बाद मिली उपलब्धि बिहार: मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, झुलस कर मां-बेटे की मौत, छह लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget