एक्सप्लोरर

'नीतीश के बाद निशांत का चेहरा डरा रहा', BJP के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान

Bihar Politics: मिथिलेश तिवारी बक्सर में आयोजित एक होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस बार बिहार होली में मोदी और नीतीश के रंग में रंगने वाला है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में एंट्री की चर्चाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. निशांत कुमार को लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है. इसी कड़ी में बक्सर में बुधवार (12 मार्च, 2025) को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहा, "निशांत राजनीति में आएं तो हम लोगों को क्या एतराज हो सकता है? ये फैसला उनका और उनके पिताजी (नीतीश कुमार) का होगा. कई लोगों को नीतीश के बाद निशांत का चेहरा डरा रहा है."

'तेजस्वी यादव का गेम ओवर...'

बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस बार बिहार होली में मोदी और नीतीश के रंग में रंगने वाला है. एनडीए के अलावा बिहार में कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ेगा. बिहार में तेजस्वी यादव का गेम ओवर होने वाला है.

होली मिलन में पहुंचे थे मिथिलेश तिवारी

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी बक्सर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है उससे पहले होली का त्यौहार राजनीतिक गलियारों में अलग ही रंग बिखेर रहा है. "रंगवा मोदी के कमाल, बक्सर में होरिया मचत है...", होली समारोह में मिथिलेश तिवारी ने गीत गुनगुनाए.

दूसरी ओर जुमे की नमाज को लेकर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि होली के दिन अगर जुमे की नमाज है तो कुछ परहेज करना चाहिए. होली साल में एक बार आती है और नमाज हर सप्ताह होती है. इसलिए कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अत्याचार हमेशा हिंदुओं पर हुआ है. हिंदुओं ने कभी अत्याचार नहीं किया है.

अपनी हार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "हार के बाद भी मैं लगातार बक्सर में डटा हुआ हूं. बक्सर के विकास के लिए हार के बाद में काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं. 2024 में नुकसान देख चुके हैं. हार चुके हैं. आगे हमारा नुकसान ना हो, इसलिए ऐसे लोगों को चुनाव जीतना है जिन्हें अयोध्या जाने से परहेज न हो, कुंभ नहाने से परहेज न हो और प्रभु श्री राम का जयकारा लगाने में परहेज न हो."

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में अभी ही पहुंच गया 36 डिग्री पारा, मई-जून तो बाकी है, होली पर कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget