एक्सप्लोरर

बिहार: भोजपुरी गायक ने भागकर की शादी, फिर एसपी के पास पहुंच कर सुरक्षा की लगाई गुहार

गायक ढून मुन राजा रसिया ने बताया कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है. हम बालिग हैं और शादी करने के लायक हैं. लेकिन परिजन लगातार शादी का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में मैं सुरक्षा की मांग के लिए कैमूर एसपी के पास आया हूं.

कैमूर: बिहार के कैमूर के भगवानपुर प्रखंड में एक भोजपुरी गायक ने भाग कर अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली. इधर, जब लड़का-लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. ऐसे में घरवालों में हो रहे विवाद को देखते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए दोनों पति-पत्नी कैमूर एसपी के पास पहुंच गए.

लड़की ने परिजनों के साथ जाने से किया इनकार

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने दोनों के माता-पिता को समझा कर शादी स्वीकार करने का कही बात कही. लेकिन लड़की के परिजन लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए. लेकिन कोर्ट और मंदिर में शादी होने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में काफी देर तक एसपी कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. फिर बाद में पुलिस के पहल पर मामले को शांत कराया गया.

कई कलाकारों के साथ काम कर चुका है भोजपुरी गायक

लड़की का कहना था कि मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपने परिवार के साथ नहीं जाऊंगी. मुझे परिजनों ने 8 महीने से अपने ही घर में बंधक बनाकर रखा था, जिसके बाद में मैंने भागकर अपनी मर्जी से शादी की है. बता दें कि भोजपुरी गायक ढून मून राजा रसिया कोरोना काल में कैमूर प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने का काम कर चुका है. साथ ही भोजपुरी के कई बड़े कलाकार पवन सिंह, खेसारी यादव, और कल्लू के साथ भी काम कर चुका है और लड़की को भी अपने जैसा भोजपुरी गायक बनाना चाहता है.

विरोध के बाद सुरक्षा के लिए दिया आवेदन

शादी के बाद गायक ढून मुन राजा रसिया ने बताया कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है. हम दोनों बालिग हैं और शादी करने के लायक हैं. लेकिन परिजन लगातार शादी का विरोध कर रहे हैं ऐसे में मैं सुरक्षा की मांग के लिए कैमूर एसपी के पास आया हूं और अपनी सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया है.

इधर, इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि भोजपुरी सिंगर ने प्रेम विवाह किया है. लेकिन लड़की के माता-पिता विरोध कर रहे थे. ऐसे में यह लोग पुलिस के पास सुरक्षा के लिए आए हैं. परिजनों को बुलाकर समझाया गया है. वहीं थाना प्रभारी को दोनों को सुरक्षा देने के लिये कहा गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार चुनाव: सीएम नीतीश ने आखिर किसके बारे में कहा कि अब लालू-राबड़ी के बाद और भी लोग जेल जाएंगे?

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- वोट ठगने के लिए पार्टी अपना रही 'केजरीवाल फॉर्मूला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget