एक्सप्लोरर

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- वोट ठगने के लिए पार्टी अपना रही 'केजरीवाल फॉर्मूला'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो आज पहली मंत्रिमंडल बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का झूठा वादा कर रहे हैं, वे पहली कैबिनेट बैठक में ही हत्या, सामूहिक बलात्कार, अपहरण जैसे सैकड़ों संगीन मामलों में मुकदमे वापस लेकर अपराधियों का दुस्साहस बढ़ाने वाले हैं.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच सूबे में वार-पलटवार का दौर जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार मौका तलाश कर एक-दूसरे की फजीहत कर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि आरजेडी वोट ठगने का ‘केजरीवाल-फॉर्मूला’ अपना रही है और अगर इनकी सरकार आई तो बिहार में फिर से अपहरण-फिरौती उद्योग चलेगा, महिलाएं घर से निकलने में डरेंगी और युवा पलायन करने लगेंगे.

वोट हथियाने के लिए जाल बुनने की चिंता

उन्होंने ट्वीट कर कहा, " लालू-राबड़ी सरकार को युवाओं को नौकरी दिलाने की नहीं, केवल गरीबों का वोट हथियाने का जाल बुनने की चिंता की. चरवाहा विद्यालय खुलवाना उनका राजनीतिक स्टंट था, रोजगार देने वाली शिक्षा से उसका कोई वास्ता नहीं था." वहीं उपमुख्यमंत्री ने आरजेडी पर नौकरी से लेकर हर काम के पैसे लेने या जमीन अपने नाम लिखवाने का आरोप लगाया.

सरकार आने पर बढ़ाएंगे अपराधियों का दुस्साहस

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो आज पहली मंत्रिमंडल बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का झूठा वादा कर रहे हैं, वे पहली कैबिनेट बैठक में ही हत्या, सामूहिक बलात्कार, अपहरण जैसे सैकड़ों संगीन मामलों में मुकदमे वापस लेकर अपराधियों का दुस्साहस बढ़ाने वाले हैं. ऐसे में बिहार में फिर से अपहरण-फिरौती उद्योग चलेगा, शाम ढलते बाजार में सन्नाटा फैल जाएगा.

राबड़ी देवी ने किया पलटवार

इधर, उपमुख्यमंत्री के ट्वीट के पलटवार करते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि 15 साल से क्या कर रहे थे? 15 साल बाद नीतीश जी और सुशील जी को महसूस हुआ कि बिहार में बेरोजगारी है.

तेजस्वी यादव ने की थी यह घोषणा

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया था और कहा था कि विभिन्न विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हजार नियुक्तियों की आवश्यकता है. ऐसे में उनकी सरकार बनने पर पहली मंत्रिमंडल बैठक में बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. उनके इस बयान पर अभी भी सियासत जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget