एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: सीएम नीतीश ने आखिर किसके बारे में कहा कि अब लालू-राबड़ी के बाद और भी लोग जेल जाएंगे?

इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि वे 2012 में बीजेपी से अलग हो गये, 2015 में हमारे साथ आ गये और फिर हमसे भी अलग हो गये. अगर इसी तरह की सरकार चाहिए तो बिहार का विकास संभव नहीं है.

पटना: चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अंदर कैसे हैं, कोई नई चीज में अंदर हैं क्या. अपना जो काम धंधा किये थे, उसी में ना अंदर हैं. इतना ही नहीं सीएम नीतीश ने आगे कहा कि अभी और लोग भी अंदर जाएंगे.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश जी पुरानी बात कर रहे हैं. इसी बयान पर सीएम ने आगे कहा कि पंद्रह साल पति पत्नी को काम करने का मौका मिला, लेकिन कुछ नहीं किया. उन लोगों को मौका मिला तो अपने लिए काम किया.

मुख्यमंत्री ने आगे अपने पंद्रह साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोगों ने न्याय के साथ विकास किया है. क्राइम, कम्यूनिज्म और करप्शन को हम बर्दाश्त नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि अपराध के आंकड़े में बिहार 23वें नंबर पर है. अब लालटेन युग समाप्त हो गया है, गांव-गांव में बिजली पहुंच गई है.

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि वे 2012 में बीजेपी से अलग हो गये, 2015 में हमारे साथ आ गये और फिर हमसे भी अलग हो गये. अगर इसी तरह की सरकार चाहिए तो बिहार का विकास संभव नहीं है. उनकी न कोई नीति है, न कोई विचारधारा है और न ही कोई सिध्दांत है. तेजस्वी यादव ने कहा था कि बेरोजगारी, भुखमरी पर बात करने पर मुख्यमंत्री हंसते हैं.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू हो चुका है. पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं. इस दौरान पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget