एक्सप्लोरर

Devi Single Mother: बिहार की लोकगायिका देवी बनीं सिंगल मदर, बोलीं- 'यह निर्णय कठिन जरूर था, लेकिन…'

Devi Single Mother: छह सितंबर को देवी एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थीं. नौ सितंबर को बेटे को जन्म दिया. उनका कहना है कि विवाह में विश्वास नहीं है, इसलिए वह अविवाहित रहकर मां बनने का सपना देखती थीं.

बिहार के छपरा की रहने वाली भोजपुरी की चर्चित लोकगायिका देवी सिंगल मदर बनी हैं. बिना शादी के उन्होंने आईवीएफ की मदद से बीते मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को ऋषिकेश में बच्चे को जन्म दिया. जैसे ही यह खुशखबरी आई तो सोशल मीडिया पर उनकी और उनके बच्चे की तस्वीरें शेयर की जाने लगीं. 

लोकगायिका देवी ने खुद ही बीते बुधवार (10 सितंबर, 2025) को सोशल मीडिया के जरिए अपने बच्चे की तस्वीर शेयर की है. देवी ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया और यह खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच आई तो बधाई का तांता लग गया. लोग देवी और नवजात बच्चे की तस्वीर को शेयर करने लगे.

क्या कहती हैं देवी?

सिंगर देवी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि इससे पहले भी उन्होंने मां बनने के लिए प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली. वह छह सितंबर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थीं और नौ सितंबर को ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया. उनका कहना है कि विवाह में विश्वास नहीं है, इसलिए वह अविवाहित रहकर मां बनने का सपना देखती थीं. चिकित्सा विज्ञान ने उनका यह सपना साकार किया है.

देवी की मानें तो जर्मनी में स्पर्म बैंक की मदद और आईवीएफ तकनीक से उन्हें यह खुशखबरी मिली है. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह निर्णय कठिन जरूर था, लेकिन उन्हें अपने इस साहसिक निर्णय पर गर्व है.

अश्लीलता से दूर… अच्छे गानों से बनाई पहचान

मालूम हो कि भोजपुरी की जब भी बात होती है तो अश्लीलता की चर्चा होने लगती है, लेकिन लोकगायिका देवी इससे काफी दूर रहीं. छपरा की रहने वाली देवी को उनके गानों के लिए ही जाना जाता है. उनके कई गाने हिट हो चुके हैं जिनमें कहीं से आपको अश्लीलता वाले शब्द या डबल मीनिंग वाले शब्द सुनने को नहीं मिलेंगे. अश्लीलता का वह हमेशा विरोध करती रही हैं. देवी भोजपुरी के अलावा हिंदी, मैथिली और मगही में भी गाती हैं. देवी ने छठ के भी गीत गाए हैं जो अक्सर छठ पूजा पर आपको सुनने को मिल जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget