एक्सप्लोरर

Bihar News: दूल्हे को देखते ही खराब हुआ दुल्हन का मूड, जयमाला के वक्त दो कारण बताते हुए कर दिया शादी से इनकार

Bride Denied For Marriage: मामला कहलगांव के रसलपुर का है. 15 मई की रात बारात लड़की के यहां गई थी. घंटों मान-मनौव्वल के बाद बिना दुल्हन लिए बाराती को लौटना पड़ा.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में दुल्हन को जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने जयमाला के वक्त ही शादी तोड़ दी. पूरा मामला कहलगांव के रसलपुर का है. सोमवार (15 मई) की रात दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे. जयमाला के लिए मंच पर दूल्हा-दुल्हन को लाया गया. यहां दूल्हे को देखने के बाद लड़की का मूड खराब हो गया और उसने इस शादी को करने से इनकार कर दिया.

बताया जाता है कि लाख मनाने के बाद भी लड़की ने किसी की नहीं सुनी और वह स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई. जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों कर रही है तो उसने बताया कि लड़का सांवला है और उसकी उम्र से काफी ज्यादा उम्र का है. घंटों मान-मनौव्वल के बाद बिना दुल्हन लिए बाराती को बैरंग लौटना पड़ा. सोशल मीडिया पर जयमाला वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

लड़की से विनती करते रहे घर वाले और लोग

दुल्हन से माता-पिता सहित सभी रिश्तेदारों ने दूल्हे को माला पहनाने के लिए कहा लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी. लोग हाथ जोड़कर विनती भी करते दिखे लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई. इस दौरान लड़के के पिता ने भी लड़की को मनाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी वह नहीं मानी.

वहीं लड़की के पिता ने बताया कि सारी तैयारी हो चुकी थी. समधी मिलन भी हो गया था. जयमाला के वक्त लड़की ने इनकार कर दिया. उसने ना तो तिलक लगाया और ना ही दूल्हे के गले में माला डाला. लड़की के पिता ने कहा कि हम लोगों को कारण नहीं पता कि मेरी बेटी ने ऐसा क्यों किया. बता दें कि दोनों परिवार के बीच सहमति से इस मामले को निपटा लिया गया. थाने में कोई केस आदि या शिकायत नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा महंगा, आंदोलन से पहले जान लें नीतीश सरकार का फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget