एक्सप्लोरर

Bihar News: नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा महंगा, आंदोलन से पहले जान लें नीतीश सरकार का फरमान

Bihar Teacher Manual 2023: मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने लेटर जारी किया है. नई नयानियमावली में जो शिक्षक विरोध करेंगे उन पर कार्रवाई होगी.

पटना: नई शिक्षक बहाली नियमावली नीतीश कैबिनेट से पास हो चुकी है लेकिन इसका विरोध भी जारी है. वहीं इस विरोध और भविष्य में होने वाले आंदोलन से पहले ही नीतीश सरकार ने फरमान जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है. कहा गया है कि अगर कोई भी शिक्षक आने वाले दिनों में नई नियुक्ति नियमावली का विरोध करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. राज्य शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं.

सबसे पहले जान लीजिए ऑर्डर में क्या है

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मंगलवार (16 मई) को पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए पता चला है कि स्थानीय निकाय के शिक्षक नई नियुक्ति नियमावली के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे. ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि अगर कोई भी शिक्षक या सरकारी कर्मी नियुक्ति नियमावली के विरोध में किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन या सरकार विरोधी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

कैबिनेट से मुहर लगने के बाद से हो रहा विरोध

इस पत्र को सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा गया है. बता दें कि नीतीश कैबिनेट ने जब से नई शिक्षक बहाली नियमावली पर मुहर लगाई है उसके बाद से ही नियोजित शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है. माना जा रहा है कि सरकार के इस फरमान के बाद शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरुद्ध किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन शिक्षक नहीं कर पाएंगे. अगर प्रदर्शन करते भी हैं तो उनपर कार्रवाई हो सकती है.

दरअसल कैबिनेट से नई नियमावली पास होने के बाद अब शिक्षकों की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि राज्य स्तर पर होगी. वहीं नियोजित शिक्षकों का कहना है कि जब वे पहले से परीक्षा पास कर चुके हैं तो फिर से परीक्षा क्यों देंगे?

यह भी पढ़ें- Mission 2024: 'जहां-जहां गए, सहमति मिली', नीतीश बोले- कर्नाटक में सरकार गठन के बाद होगी विपक्षी दलों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget