एक्सप्लोरर

नक्सलवाद पर बड़ा वार! बिहार के बेगूसराय में 50 हजार का इनामी नक्सली ढेर, दो सहयोगी गिरफ्तार

Bihar Naxal Encounter: बेगूसराय में सुरक्षाबलों ने 50 हजार के नक्सली को मार गिराया और उसके दो नक्सली सहयोगियों को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक 14 से अधिक आपराधिक मामलों में लिप्त था इनामी नक्सली.

बिहार के बेगूसराय जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली मारा गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की उत्तर बिहार केंद्रीय जोनल कमेटी के सचिव दयानंद मलाकार के रूप में हुई है. उसने बताया कि नक्सली के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है.

तेघड़ा इलाके में हुई मुठभेड़

बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘14 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित मलाकार उर्फ छोटू बुधवार शाम बेगूसराय के तेघड़ा इलाके में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया.’’ बयान के मुताबिक, सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मी उस स्थान पर पहुंचे, जहां मलाकार अपने सहयोगियों के साथ छिपा हुआ था और पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ नक्सली

इसमें कहा कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली घायल हो गया, जबकि उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मलाकार को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है.

हथियार और गोला-बारूद बरामद

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक 5.56 एमएम इंसास राइफल, एक देसी पिस्तौल, 25 कारतूस और 15 खोखे बरामद किए गए हैं. बयान में कहा गया कि 50 हजार रुपये का इनामी मलाकार उत्तर बिहार में हुई कई नक्सली वारदातों में संलिप्त था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget