एक्सप्लोरर

'जो पाकिस्तान कहता है राहुल गांधी उसमें…', कांग्रेस सांसद पर फायर हुए गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव है तो राहुल गांधी को बिहार की याद आ रही है. आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे.

Giriraj Singh News: भारत-पाक सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का मुद्दा उठाकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं. इस बीच आज (शुक्रवार) वे बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान जैसी है, जो पाकिस्तान कहता है राहुल गांधी उसमें अपना सुर मिलाते हैं.

शुक्रवार को बेगूसराय में गिरिराज सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे. जब उनसे राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरे से क्या होगा? बिहार आने वाला यह व्यक्ति भारत की सेना का विरोध करता है और उसने दुनिया भर में भारतीय सेना को बदनाम करने का काम किया है. उन्होंने सेना के प्रतीक का भी अपमान किया है, जो देशद्रोह है. उनकी भाषा पाकिस्तान जैसी है.

'विधानसभा चुनाव है तो बिहार की याद आ रही'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव है तो उन्हें बिहार की याद आ रही है, लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के शौर्य, सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है यह बिहार की जनता देख रही है. आने वाले चुनाव में लोग इनका विरोध करेंगे. राहुल गांधी को बिहार की जनता वोट क्यों करेगी? जो व्यक्ति सेना का सम्मान नहीं करता, राष्ट्र का सम्मान नहीं करता, उसके पास एक ही काम है कि पीएम मोदी को गाली दो.

ऐसे आदमी का बहिष्कार करना चाहिए: गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में जब युद्ध हुआ था तो उस वक्त इंदिरा गांधी नहीं जीती थीं, उस समय भी भारत की सेना ही जीती थी. तब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष में थे. उन्होंने कहा था अभी कोई पार्टी नहीं, हम सभी राष्ट्र के लिए एक साथ हैं, लेकिन इस वक्त राहुल गांधी सेना का मजाक बना रहे हैं. ऐसे आदमी का बहिष्कार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री के इलाके में पहुंचे राहुल गांधी तो क्या बोले जीतन राम मांझी? कर दी 'अपहरण' की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget