एक्सप्लोरर

Barauni News: इंजन और बोगी के बीच दबकर मरने वाले अमर की 11 दिसंबर को थी शादी, अब 'दोषी' का बयान आया

Railway Employee Died During Shunting: पूरा मामला बीते शनिवार का है. बरौनी जंक्शन पर मोहम्मद सुलेमान और अमर कुमार को ट्रेन से इंजन को अलग करने के लिए भेजा गया था. इसी दौरान हादसा हो गया था.

Barauni Shunting Man Death News: बिहार के बरौनी जंक्शन पर बीते शनिवार (09 नवंबर) को एक रेलवे कर्मचारी अमर कुमार की शंटिंग के दौरान बोगी और इंजन के बीच दबने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तो दूसरी ओर रेलवे ने इस हादसे के पीछे अपनी रिपोर्ट में जिस मोहम्मद सुलेमान को दोषी बताया है उसका भी बड़ा बयान सामने आया है. 

'हम तो सोए थे... कुछ नहीं जानते'

परिजनों ने कहा कि अमर कुमार की इसी साल 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी. उसकी उम्र 27-28 साल के आसपास होगी. एक तरफ बेटे की शादी थी और दूसरी ओर इस तरह की घटना के बाद अब अमर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के पीछे रेलवे या किसकी लापरवाही मानती हैं इस सवाल पर अमर कुमार की मां ने कहा कि हम कुछ नहीं जानते हैं. हम तो सोए हुए थे. यह कहते हुए वे फफक-फफक कर रोने लगीं.

दूसरी ओर जिस साथी शंटिंग मैन मोहम्मद सुलेमान को रेलवे ने दोषी बताया है उसने भी अपना पक्ष रखा है. शंटिंग मैन सुलेमान ने कहा, "हम तो इसमें जो ड्यूटी बांटते हैं स्टेशन मास्टर उनको दोषी मानते हैं. ड्राइवर भी दोषी है." उधर ट्रेन का ड्राइवर घटना के बाद अस्पताल में है.

रेलवे ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा है?

इस घटना के बाद रेलवे की ओर से मामले की जांच कराई गई. इसके बाद रिपोर्ट जारी की गई. इसमें बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पता चला है कि मोहम्मद सुलेमान और अमर कुमार के बीच सही समन्वय एवं सामंजस्य की विफलता के कारण भ्रम की स्थिति में लोको शंटर को मोहम्मद सुलेमान ने गलत संकेत दिया. यही इशारा दुर्घटना का कारण बना. 

बता दें कि शनिवार को बरौनी जंक्शन पर 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची थी. इसके बाद मोहम्मद सुलेमान और अमर कुमार को इंजन अलग करने के लिए भेजा गया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया था.

यह भी पढ़ें- Barauni Railway Incident: क्या बरौनी स्टेशन पर शंटमैन की मौत साजिश से हुई? रेलवे की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget