एक्सप्लोरर

Nawada News: बैंक में खाता खुलवाने गया था युवक, लाइन में खड़े रहने के दौरान कर दी ये गलती, जमकर हुई पिटाई

शाखा प्रबंधक शाहिद ने बताया कि बैंक में एक करोड़ रुपये कैश आए थे, जिसे अंदर लाकर रखा जा रहा था. कैश अंदर रखने के दौरान लड़के को हटने के लिए बोला गया. इसी दौरान हुई गलतफहमी के कारण पिटाई हुई है.

नवादा: बिहार के नवादा जिले में सोमवार को यूनियन बैंक की शाखा में खाता खुलवाने आए युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई की.  पुलिस द्वारा लाठी-डंडे से युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग निंदा कर रहे हैं.  मिली जानकारी के अनुसार, पार नवादा तकया मोहल्ला निवासी नौशाद मल्लिक का बेटा शमशाद मल्लिक यूनियन बैंक में नया खाता खुलवाने गया था.

सरकारी योजनाओं का उठाना था लाभ

जानकारी अनुसार पीड़ित इंटर पास करने के बाद बैंक में खाता खुलवाने गया था, ताकि सरकार की योजनाओं का उसे लाभ मिल सके. बैंक में वह कतार में खड़ा था. तभी बैंक का गार्ड अनावश्यक उससे उलझ गए, जिसके बाद तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई. इसी बीच बैंक गार्ड समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडे से उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद शाखा में अफरातफरी मच गई.

Bihar News: शेल्टर होम की 'सच्चाई' बताना पड़ा महंगा, एसपी ने बैरिया थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

बैंक में रहे ग्राहक पुलिसकर्मियों की पिटाई देख स्तब्ध रह गए. हालांकि, तब बैंक के अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. वीडियो में देखा सकता है कि कैसे तीन लोग युवक की पिटाई कर रहे हैं, जिसमें एक शख्स सादे लिबास में है. 

कहते हैं बैंक अधिकारी

घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक शाहिद ने बताया कि बैंक में एक करोड़ रुपये कैश आए थे, जिसे अंदर लाकर रखा जा रहा था. कैश अंदर रखने के दौरान लड़के को हटने के लिए बोला गया. तब उस लड़के को लगा कि किसी दूसरे ग्राहक को अंदर ले जाया जा रहा है. ऐसे में वो गार्ड से उलझ गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हुई. उन्होंने कहा कि गलतफहमी में ऐसी घटना हुई है.

(नवादा से अमन राज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें -

Bihar News: महीनों से कर्ज में दबी थी महिला, किस्त चुकाने लेकर थी परेशान, तनाव में आकर उठाया खौफनाक कदम

Gaya News: बेशर्मी की हद! यौन शोषण पीड़िता से दारोगा ने की 'गंदी बात', पहले फोन पर भेजा अश्लील वीडियो, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget