एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: बिहार बंद के दौरान सड़कों पर उतरे पप्पू यादव समर्थक, आगजनी कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Bihar Bandh News: बिहार बंद के दौरान सांसद पप्पू यादव के समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं. बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करवाने के लिए हंगामा किया जा रहा है. सड़क पर आगजनी की जा रही है.

Pappu Yadav Bihar Bandh: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तरफ से आज (12 जनवरी) को बिहार बंद का आह्वान किया गया है. बंद के दौरान पटना के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव के समर्थकों ने जाम लगा दिया है. साइंस कॉलेज के पास सड़क पर आगजनी कर रास्ते को बंद किया गया है. सड़क पर जमकर नारेबाजी की जा रही है. काम पर जा रहे लोगों को रोककर वापस भेजा जा रहा है.

बंद को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि ये लड़ाई बिहार के युवा भविष्य की है, ये लड़ाई देश स्तर तक जाएगी. आज बिहार बंद है आगे देश बंद करेंगे. BPSC के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ BPSC का मामला नही है, ये उन सभी परीक्षाओं के लिए है जिसमे धांधली होती है.

वहीं बिहार बंद के आह्वान को लेकर अशोक राजपथ की कई दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं. पप्पू यादव की तरफ से आज दूसरी बार बिहार बंद किया गया है. इससे पहले भी BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 3 जनवरी को चक्का जाम किया गया था.

बिहार बंद पर बीजेपी ने कसा तंज
बिहार बंद पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसका बंद, कैसा बंद. जब बीपीएससी अभ्यर्थियों का मामला सुलट गया. परीक्षा हो गई, परीक्षा में अभ्यर्थी शामिल भी हुए. इसके नाम पर राजनीति करने वालों की हवा निकल गई, फिर बिहार बंद का नया नाटक क्या कहता है पब्लिक समझदार है. वो विपक्ष की नौटंकी की जानती है बंद को जनता का समर्थन ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि इसके नाम पर तोड़फोड़ और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और अशांति पैदा करने वाले तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी. उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में पिछड़ने वाले नेता विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीति और अपना चेहरा चमकाने की कोशिश में लगे हैं. इसमें उनको सफलता नहीं मिलेगी. वो सावधान हो जाएं.

यह भी पढ़ें: BPSC परीक्षा रद्द कराने को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात, क्या हुई बात?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget