एक्सप्लोरर

BPSC परीक्षा रद्द कराने को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात, क्या हुई बात?

BPSC Protest: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन लगातार जारी है. उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल छुट्टी मिल गई है. इस बीच जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की है.

BPSC Student Protest: बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमने छात्रों के आंदोलन से जुड़ी सारी बातों से राज्यपाल को अवगत कराया है. हमारे ज्ञापन को राज्यपाल ने अच्छे से पढ़ा है.

मनोज भारती ने बताया कि हमसे सबसे पहला सवाल राज्यपाल ने प्रशांत किशोर की तबीयत के बारे में पूछा. हमने बताया कि वे पहले आईसीयू में थे, फिर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया. उनका अनशन लगातार जारी है. हमारी बातें सुनकर राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अनशन तोड़ने की अपील की है.

वहीं जहां तक हमारी और छात्रों की मांगों का सवाल था उसपर राज्यपाल ने कहा कि सारी मांगें जायज लगती हैं. इसके अलावा छात्रों के एक पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर उन्होंने (राज्यपाल) ने कहा कि ये बहुत आसान चीज लगती है, इसको हो जाना चाहिए. इसके बारे में वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे. जन सुराज के अध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल ने फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि प्रशांत किशोर से कहिए कि वे अपना अनशन तोड़ दें.

2 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं पीके
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर बीती 2 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं. पटना के गांधी मैदान में उन्होंने आमरण अनशन की शुरुआत की थी. लेकिन, 6 जनवरी की सुबह पटना पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई. उसी शाम उन्हें सिविल कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिल गई. 7 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. 11 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. आज (12 जनवरी) शाम वे सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पप्पू यादव का बिहार बंद आज, ओवैसी और चंद्र शेखर की पार्टी ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget