एक्सप्लोरर

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में बिजली कनेक्शन के लिए बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Son Murder His Father: औरंगाबाद के रानीगंज गांव में एक बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने भाग रहे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Murder In Aurangabad: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में मंगलवार (16 अप्रैल) की रात एक बेटे ने गला दबाकर अपने पिता की जान ले ली. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची मदनपुर थाने की पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले लिया. मृत पिता की पहचान महेंद्र प्रसाद 60 साल और हत्यारे पुत्र की पहचान संदीप कुमार 35 साल के रूप में की गई है.

बिजली बिल को लेकर हुई थी तकरार

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पिता पुत्र रानीगंज में ही संयुक्त रूप से लिट्टी,चोखा और चाय की एक गुमटी चलाते थे. बिजली बिल बकाया रहने के कारण उनके घर का कनेक्शन पिछले 15 दिनों से कटा हुआ था. जिसे लेकर दोनों में तकरार हुई थी. बिजली कटने से घर के लोग परेशान थे. बीती रात दोनों घर लौटे तो बेटे ने बकाया पैसे जमा कर पिता से कनेक्शन जुड़वाने की बात कही. पैसे की तंगी को लेकर पिता ने असमर्थता जताई और बेटों को ही मिलकर बिल जमा करने की बात कही.

गला दबाकर की पिता की हत्या

थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों में जमकर तकरार हुई और आवेश में आकर बेटे संदीप ने पिता का गला दबा दिया. गला दबाने के कारण पिता महेंद्र प्रसाद गिर पड़े. उस समय घर के सभी सदस्य वहां मौजूद थे, उनके गिरते ही परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने किया बेटे को गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने हत्या कर फरार हो रहे बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां देर रात शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः 'ये संविधान सबकी गारंटी लेता है', PM मोदी पर मनोज झा का निशाना, कहा- 'हमें प्रचारमंत्री मिले'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget