एक्सप्लोरर

Bihar Elections: महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 4 उपमुख्यमंत्री होंगे? तेजस्वी यादव ने किया हैरान!

Bihar Assembly Elections 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर ना सिर्फ प्रोजेक्ट कर रहे हैं बल्कि कई बार इसको लेकर उन्होंने खुलकर दावा किया है. अब तेजस्वी ने जवाब दिया है.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन और एनडीए में मुकाबला है. दोनों गठबंधन की ओर से अभी से ही सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक बयान चर्चा में है. यह बयान सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर है. 

दरअसल तेजस्वी यादव 'बिहार तक' के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उनसे सवाल किया गया कि महागठबंधन में एक ही नेता मुकेश सहनी हैं जो बार-बार कहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे. वे खुद को डिप्टी सीएम भी बताते हैं. तो क्या आप मानते हैं उन्हें डिप्टी सीएम? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, "ऑफिशियली एक बार सब चीज तय हो जाए फिर सारी चीजों की घोषणा होगी. कौन क्या होगा… अब एक डिप्टी सीएम होगा कि चार होंगे…"

सहनी खुद को शुरू से बता रहे उपमुख्यमंत्री के दावेदार

बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इस बार महागठबंधन में हैं. पहले वे एनडीए में थे. अब इंडिया गठबंधन में आने के बाद चुनाव से पहले वे खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर ना सिर्फ प्रोजेक्ट कर रहे हैं बल्कि कई बार इसको लेकर उन्होंने खुलकर दावा किया है. सबसे बड़ा सवाल है कि इसके लिए तेजस्वी यादव मान भी गए तो क्या कांग्रेस इसके लिए राजी होगी? अभी बहुत कुछ कहा नहीं जा सकता है कि क्या होगा, शायद इसलिए ही तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में खुले तौर पर कुछ कहने से बचते नजर आए और उन्होंने घुमाकर जवाब दे दिया कि एक डिप्टी होगा कि चार होंगे नहीं कहा जा सकता है.

अभी एनडीए की ओर से बिहार में हैं दो उपमुख्यमंत्री

वर्तमान में बिहार में एनडीए की सरकार है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. डिप्टी सीएम की बात करें तो दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं और दोनों बीजेपी से हैं. एक विजय कुमार सिन्हा तो दूसरे सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो महागठबंधन की अगर सरकार बनी तो वहां से भी दो-दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद क्या कुछ होता है.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: बीड़ी वाले ट्वीट पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान? कांग्रेस को लग जाएगी 'मिर्ची'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget