एक्सप्लोरर

महागठबंधन में कौन है मुख्यमंत्री का चेहरा? तेजस्वी यादव ने नहीं लिया अपना नाम, दिया ये जवाब

Mahagathbandhan CM Face: सीएम फेस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार की मालिक जनता है और वही मुख्यमंत्री बनाती है.

2025 के बिहार चुनाव में आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बताते आ रही है लेकिन कांग्रेस की ओर से खुलकर बयान नहीं आ रहे हैं. मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को सीधे तेजस्वी यादव से इसको लेकर सवाल किया गया. तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर अपना नाम सीधे तौर पर नहीं लिया. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में कोई कंफ्यूजन नहीं है. बिहार की मालिक जनता है और वही मुख्यमंत्री बनाती है. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "इस बार वे बदलाव चाहते हैं. आप बिहार के किसी व्यक्ति से जाकर पूछिए कि वे किसे (मुख्यमंत्री के तौर पर) देखना चाहते हैं, जवाब मिल जाएगा... लेकिन हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है और समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी."

'नीतीश कुमार बिहार संभालने की स्थिति में नहीं'

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एनडीए में बने रहने का आश्वासन दिए जाने पर कहा, "उसी पूर्णिया में उन्होंने (नीतीश कुमार) हमारे साथ भी साझा रैली की थी... वे कल जो बातें कह रहे थे, वही बातें वो उस रैली में हमारे साथ भी बैठकर कर रहे थे... अब उन्हें (INDIA गठबंधन में) शामिल कौन कर रहा है? अब तो भाजपा के लोग ही उन्हें भगाना चाहते हैं... हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन अभी वे बिहार संभालने की स्थिति में नहीं हैं."

बता दें कि आज (मंगलवार) से तेजस्वी यादव 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकले हैं. उन्होंने इस यात्रा पर कहा, "ये सरकार लाठी-डंडे की सरकार है इसलिए जनता कह रही है, '2025! बहुत हुए नीतीश'... लोग इस NDA सरकार से त्रस्त हो चुके हैं." 

इस बार परिवर्तन के मूड में जनता: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा बिहार के अधिकार की यात्रा है. हम लोग जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंच रहे हैं. जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है. हम जहां पर भी जा रहे हैं वहां जनता कह रही है कि भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गया है. किसी भी कीमत पर हमारा लक्ष्य रहेगा कि हम अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बिहार के लोगों को दें.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget