एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: 71 सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुआ 18.48 फीसदी मतदान, कड़ी निगरानी में हो रही है वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 71 सीटों पर 18.48 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं पहले चरण में दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता जिनमें 78791 सर्विस मतदाता शामिल हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 18.48 प्रतिशत मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई है. अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि 71 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक 18.48 प्रतिशत मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई है .

उन्होंने बताया कि इन विधानसभा क्षेत्रों में से भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 25.20 प्रतिशत एवं सुल्तानगंज में 20.80 प्रतिशत, बांका जिला के अमरपुर में 21.00 प्रतिशत, धोरैया में 23.50 प्रतिशत, बांका में 24.60 प्रतिशत, कटोरिया में 22.50 प्रतिशत एवं बेलहर में 21.60 प्रतिशत, मुंगेर जिला के तारापुर में 16.00 प्रतिशत, मुंगेर में 18.00 प्रतिशत एवं जमालपुर में 11.50 प्रतिशत, लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा में 26.50 प्रतिशत और लखीसराय में 27.00 प्रतिशत, शेखपुरा जिला के शेखपुरा में 16.50 प्रतिशत और बारबिघा में 18.63 प्रतिशत मतदान हुआ है.

पालीगंज में हुआ 21.33 प्रतिशत मतदान

वहीं पटना जिला के मोकामा में 18.33 प्रतिशत, बाढ में 15.20 प्रतिशत, मसौढ़ी में 20.10 प्रतिशत, पालीगंज में 21.33 प्रतिशत और बिक्रम में 19.57 प्रतिशत, भोजपुर जिला के सन्देश में 15.20 प्रतिशत, बड़हरा में 14.90 प्रतिशत, आरा में 16.20 प्रतिशत, अगियावं में 18.40 प्रतिशत, तरारी में 16.40 प्रतिशत, जगदीशपुर में 15.20 प्रतिशत और शाहपुर में 17.40 प्रतिशत, बक्सर जिला के ब्रह्मपुर में 17.66 प्रतिशत, बक्सर में 21.70 प्रतिशत, डुमरांव में 19.20 प्रतिशत और राजपुर में 18.20 प्रतिशत, कैमूर जिला के रामगढ़ में 21.00 प्रतिशत, मोहनिया में 16.00 प्रतिशत, भभुआ में 15.00 प्रतिशत और चैनपुर में 16.00 प्रतिशत मतदान हुआ है.

कुटुम्बा में हुआ 24.00 प्रतिशत मतदान

उन्होंने बताया कि रोहतास जिला के चेनारी में 15.00 प्रतिशत, सासाराम में 17.00 प्रतिशत, करगहर में 20.50 प्रतिशत, दिनारा में 17.00 प्रतिशत, नोखा में 14.00 प्रतिशत और काराकाट में 13.00 प्रतिशत, अरवल जिला के अरवल में 16.12 प्रतिशत और कुर्था में 13.46 प्रतिशत, जहानाबाद जिले के जहानाबाद में 11.35 प्रतिशत, घोषी में 12.08 प्रतिशत एवं मखदूमपुर में 10.76 प्रतिशत, औरंगाबाद जिला के गोह में 23.00 प्रतिशत, ओबरा में 22.00 प्रतिशत, नबीनगर में 11.00 प्रतिशत, कुटुम्बा में 24.00 प्रतिशत, औरंगाबाद में 15.20 प्रतिशत एवं रफीगंज में 23.00 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

मतदान प्रतिशत में हो रहा इजाफा

सिंह ने बताया कि गया जिला के गुरूआ में 22.30 प्रतिशत, शेरघाटी में 15.00 प्रतिशत, इमामगंज में 24.00 प्रतिशत, बाराचट्टी में 16.93 प्रतिशत, बोधगया में 23.00 प्रतिशत, गया टाउन में 17.00 प्रतिशत, टिकारी में 15.76 प्रतिशत, बेलागंज में 23.00 प्रतिशत, अतरी में 11.00 प्रतिशत और वजीरगंज में 23.00 प्रतिशत, नवादा जिला के रजौली में 20.00 प्रतिशत, हिसुआ में 26.54 प्रतिशत, नवादा में 24.70 प्रतिशत, गोविंदपुर में 25.80 प्रतिशत और वारसलिगंज में 19.85 प्रतिशत, जमुई जिला के सिकंदरा में 15.51 प्रतिशत, जमुई में 11.72 प्रतिशत, झाझा में 15.70 प्रतिशत और चकाई में 12.60 प्रतिशत मतदान की सूचना है .

गिरीराज सिंह ने भी दिया मतदान

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीराज सिंह ने लखीसराय जिले में और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया जिले के एक मतदान केंद्र पर अपने अपने मताधिकार का उपयोग किया. बिहार विधानसभा के पहले चरण में कड़ी निगरानी और चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ.

पहले चरण में दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता जिनमें 78791 सर्विस मतदाता शामिल हैं, अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती किए जाने के साथ कुल 31,380 मतदान केन्द्रों के लिए 31,380-31,380 सेट इवीएम और वीवीपैट का प्रबंध किया गया है.

आज जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें से 35 संवेदनशील अथवा अति संवेदनशील हैं जहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच और चार बजे निर्धारित किया गया जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

इसे भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget