एक्सप्लोरर

Araria Bank Loot Case: अररिया में हुए लूट कांड में बैंक का कर्मी भी था शामिल, पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

Araria News: आरोपितों के पास से लूटे गए रुपये में से छह लाख 98 हजार मिले हैं. 23 जनवरी को बैंक लूट की घटना हुई थी. बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी रुपये लूटे गए थे.

अररिया: 23 जनवरी को अररिया में एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक से एक करोड़ 31 हजार रुपये की लूट हुई थी. इस कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस लूटकांड में शामिल बैंक कर्मी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार (6 फरवरी) को तीनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. एसपी अमित कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी.

आरोपितों के पास से लूटे गए रुपये में से छह लाख 98 हजार मिले हैं. इसके अलावा पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एक कट्टा, लूट की राशि से लिया गया आई फोन, बाइक, एटीएम कार्ड, फर्जी आई कार्ड, निबंधित बाइक का नंबर प्लेट आदि बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि इस लूट कांड के बाद टीम बनाई गई थी जो लगातार छापेमारी कर रही थी. आधुनिक तकनीक प्रयोग करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपितों में सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के रामनगर भरना गांव का रहने वाला मनोहर मेहता, सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा टोला राजवाड़ा का अभिनंदन कुमार यादव उर्फ अभय और लाइनर की भूमिका निभाने वाला एक्सिस बैंक का फील्ड असिस्टेंट ऑफिसर शांतनु सिंह भी शामिल है. शांतनु सहरसा सदर के गोकुल चौक वार्ड संख्या 22 का रहने वाला है. एसपी ने कहा कि टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी हुई थी लूट

बता दें कि बीते 23 जनवरी को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था. बदमाशों ने एक करोड़ 31 हजार रुपये लूटे थे. बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी पैसे लूटे गए थे. घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई थी. बदमाश सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी लेकर अपने साथ चले गए थे.

एसपी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया. तकनीकी अनुसंधान की मदद से बदमाशों की पहचान हुई. इसके बाद छापेमारी अभियान शुरू किया गया. लूटकांड के तार अररिया, सुपौल और सहरसा जिले से जुड़े थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार में पहाड़ों के बीच तंबू लगाकर चल रही थी 'गन फैक्ट्री', पुलिस पहुंची तो देखकर उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget