एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: बिहार में पहाड़ों के बीच तंबू लगाकर चल रही थी 'गन फैक्ट्री', पुलिस पहुंची तो देखकर उड़े होश

Munger Mini Gun Factory: शामपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जलकुंड पहाड़ी के जंगली क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी. इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मुंगेर: बिहार में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. मुंगेर में पहाड़ों के बीच तंबू लगाकर इसका संचालन हो रहा था. इस संबंध में मंगलवार (6 फरवरी) को मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी है. बताया कि सूचना मिली थी कि पहाड़ और जंगलों में अवैध तरीक से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. पुलिस पहाड़ी इलाके में पहुंची तो एक पेड़ के नीचे प्लास्टिक लगाकर इसका संचालन हो रहा था.

एसपी ने बताया कि तीन माह से अवैध रूप से हथियार तैयार किया जा रहा था. पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में चार अन्य का नाम भी बताया है. सभी को चिह्नित किया गया है. जल्द सबकी गिरफ्तारी होगी. शामपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत जलकुंड पहाड़ी के जंगली क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी. पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल, भारी मात्रा में मैगजीन, बेस मशीन, सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के अन्य सामान को बरामद किया. इस मामले में आकाश मांझी और बल्लू मांझी को गिरफ्तार किया गया है. ये शामपुर गांव के रहने वाले हैं.

सामान पहुंचाने का काम करते थे गिरफ्तार दोनों शख्स

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी. बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पहाड़ पर अवैध हथियार निर्माण कर रहे लोगों को सामान पहुंचाने का काम करते थे. इस मामले में आधा दर्जन लोग फरार हैं.

16 किलोमीटर पैदल चलकर चलाया गया सर्च अभियान

एसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 8 अर्धनिर्मित पिस्टल, 02 डमी पिस्टल, 8 बेस मशीन, 20 अर्धनिर्मित मैगजीन, 06 साइकिल फ्रॉक, 05 हेक्सा ब्लेड, 02 हैंड बेस, 26 साइकिल स्पॉक, 03 ड्रिल मशीन, 24 पीतल प्लेट, कारतूस, दो मोबाइल, हथौड़ी, छेनी, स्प्रिंग सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं. टीम ने 16 किलोमीटर पैदल चलकर सर्च अभियान चलाया. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में अजब-गजब नजारा! पुलिस ने पकड़ी शराब, 'चखना' लूट ले गए ग्रामीण, 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget