एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: RJD विधायक ने काम का हिसाब मांगने पर दी गंदी गालियां, अब ऑडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

राजद विधायक सरोज यादव का एक वायरल ऑडियो सामने आया है, जिसमें विकास का हिसाब मांगने पर वो गाली गलौज करने सुनाई पड़ रहे हैं.

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं. चुनाव से ठीक पहले हमेशा विवादों में रहने वाले आरजेडी के विधायक सरोज यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल ऑडियो में विधायक एक व्यक्ति जिसका नाम बंटी पासवान है उसको गंदी-गंदी गलियां दे रहे हैं. ऑडियो वायरल होने से विधायक की की काफी फजीहत हो रही है.

फोन पर ही आपा खो बैठे विधायक

मिली जानकारी अनुसार राजद विधायक सरोज यादव का एक वायरल ऑडियो सामने आया है, जिसमें विकास का हिसाब मांगने पर विधायक जी को इतना गुस्सा आया कि वो फोन पर ही अपना आपा खो बैठे और सामने वाले शख्स को गन्दी-गन्दी गालियां देने लगे. वायरल ऑडियो में विधायक काफी नाराज दिख रहे हैं और सामने वाले शख्स को ताबड़तोड़ गाली दिए जा रहे हैं.

भगिने के मित्र है शख्स

बताया जा रहा है कि जो ऑडियो वायरल हुआ है, उसमें विधायक बड़हरा के रहने वाले किसी बंटी पासवान से बाचतीत कर रहे हैं, वो विधायक के भगिने का मित्र है और विधायक से उनके 5 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहा है.

विधायक जी ने कही यह बात

विधायक सरोज यादव इस ऑडियो में यह कह रहे हैं, "भाजपा के कार्यकर्ता बनकर विधायक को बदनाम करते हो. राजद गरीबों की पार्टी है. तुम्हारे सहयोगी मंजी शाह को थाना परेशान कर रहा था तो हम ही बचाये थे. तुमको सड़क का विकास नहीं दिख रहा है, तुम्हारा रोड हम ही बनवाये थे."

राजद ने बनाया उम्मीदवार

बता दें कि सरोज यादव बड़हरा सीट से राजद के विधायक हैं. राजद ने इस बार भी इनको बड़हरा सीट से पार्टी का सिंबल दिया है. अब ये भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे. लेकिन चुनाव से ठीक पहले विधायक का इस तरीके का ऑडियो वायरल होना उनको परेशानी में डाल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget