एक्सप्लोरर

बिहार: जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने की रोड़ेबाजी, रेलकर्मी सहित तीन यात्री घायल

रेल थानाध्यक्ष लड्डू सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची थी. घटना को असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है. फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है.

जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के पर रविवार को असामाजिक तत्वों ने नियाजीपुर हाल्ट के पास रोड़ेबाजी कर दी. इस घटना में ट्रेन की दो बोगियों के शीशे टूट गए. वहीं, ट्रेन में सफर कर रहे एक रेलकर्मी समेत तीन यात्री भी घायल हो गए.

मिली जानकारी अनुसार ट्रेन के जहानाबाद स्टेशन से खुलने के बाद नियाजीपुर हाल्ट पर पत्थरबाजी की गई है. इस दौरान ट्रेन में अफरा तफरी मच गई. लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. इधर, ट्रेन के गया जंक्‍शन पर पहुंचने के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया.

रेलकर्मी समेत कई यात्री घायल

बता दें कि रोड़ेबाजी में ट्रेन की कोच संख्या सी-2 की सीट नंबर-53 पर यात्रा कर रहे दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत ऑपरेटिंग विभाग के रेलकर्मी बीके सिंह के सिर में चोट लगी है. वे अपने बेटे को बिहार पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए गया जा रहे थे. वहीं, 55 साल के निताई चक्रवर्ती के कान पर और डी-7 की 68 नंबर सीट पर बैठे 52 साल के यात्री दिवाकर बसु की नाक के ऊपर चोट लगी है.

रेल यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के जहानाबाद स्टेशन से खुलने के कुछ ही देर बाद नियाजीपुर हाल्ट के पास लगभग 7:15 बजे सुबह अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद जहानाबाद और गया के आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है.

क्या कहती है रेल पुलिस?

घटना के संबंध में रेल थानाध्यक्ष लड्डू सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और आरपीएफ टीम घटना स्थल पर पहुंची थी. घटना की जांच की जा रही है. घटना को असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है. रेल पुलिस रोड़ेबाजी में शामिल लोगों की पहचान में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें -

जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा- 'थोड़ा हमारा भी ध्यान रखिए' इस्तीफा देने के बारे में सोच रहे CM नीतीश के मंत्री मुकेश सहनी! जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी का मर्डर, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी का मर्डर, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget