एक्सप्लोरर

Bihar AQI Update Today: बिहार की हवाओं में घुला जहर! पटना सहित इन 18 जिलों की स्थिति खराब

Bihar News: प्रदूषण विभाग के अनुसार अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से 400 के बीच है तो बुजुर्ग या किसी तरह के बीमार लोगों को परेशानी हो सकती है. 6 जिले की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है.

Air Quality Index: बिहार में कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने लगी है. शुक्रवार (2 फरवरी) को न्यूनतम तापमान में अधिकतर जिलों में 10 डिग्री से ऊपर है. राजधानी पटना में भी सुबह में 12 डिग्री से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. एक तरफ ठंड से राहत मिल रही है तो दूसरी ओर बिहार के लोगों को जहरीली हवा ने परेशान कर दिया है. शुक्रवार (2 फरवरी) को प्रदूषण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना सहित राज्य के 18 जिलों में जहरीली हवा बह रही है. पटना सहित 6 जिले की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है.

12 जिलों में 200 से 300 के बीच है एक्यूआई

प्रदूषण विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार बिहार के 6 जिलों में 300 से अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स है. वहीं 12 जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 और 300 के बीच है. यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है. प्रदूषण विभाग के अनुसार अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से 400 के बीच है तो बुजुर्ग या किसी तरह के बीमार लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं 200 से 300 के बीच है तो सांस और दमा वाले मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है. यह उनके लिए घातक हो सकता है.

छपरा की हालत सबसे अधिक खराब

प्रदूषण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक छपरा जिले में जहरीली हवा का प्रकोप देखा जा रहा है. आज 2 फरवरी को सुबह 10:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार छपरा में 359 एक्यूआई रहा. बिहारशरीफ में 348, राजगीर में 381 और चौथे नंबर पर राजधानी पटना रहा जहां का एक्यूआई 322 रिकॉर्ड किया गया है.

इसके अलावा समस्तीपुर में 321 और अररिया में एक्यूआई लेवल 320 मापा गया है. 200 से 300 के बीच 12 जिलों में हवा खराब है. इनमें सबसे अधिक हाजीपुर में 294, आरा में 280, सहरसा में 277, किशनगंज में 270, सीवान में 269, पूर्णिया में 264, मुजफ्फरपुर में 257, मुंगेर में 253, मोतिहारी में 250, गया में 233, भागलपुर में 224 और कटिहार में एक्यूआई लेवल 205 मापा गया है.

यह भी पढ़ें- Interim Budget 2024: अंतरिम बजट पर बिहार में सियासत, ललन-नीतीश खुश तो RJD ने बताया 'खाली लिफाफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget