एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: अंतरिम बजट पर बिहार में सियासत, ललन-नीतीश खुश तो RJD ने बताया 'खाली लिफाफा'

Bihar Politics: आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा बीजेपी बिहार में सत्ता में आई है तो केंद्र सरकार राज्य को कुछ पैकेज दे सकती है. दुर्भाग्य से, वित्तमंत्री ने बिहार का नाम तक नहीं लिया.

पटना: अंतरिम बजट पेश होने के बाद अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. एक तरफ इस बजट से बिहार में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जेडीयू सांसद ललन सिंह (Lalan Singh) ने खुशी जाहिर की है तो वहीं आरजेडी ने इसे खाली लिफाफा बताया है. आरजेडी ने गुरुवार (1 फरवरी) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को खाली लिफाफा करार दिया.

आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे थे कि बीजेपी बिहार में सत्ता में आई है तो केंद्र सरकार राज्य को कुछ पैकेज दे सकती है. दुर्भाग्य से, वित्तमंत्री ने (अपने बजट भाषण में) बिहार का नाम तक नहीं लिया.'' उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने देश में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के बारे में चर्चा की और उन्हें बजट में कुछ मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला." चितरंजन गगन ने आयकर छूट नहीं बढ़ाने के कारण भी केंद्र की आलोचना की.

नीतीश कुमार ने कहा- 'उच्च शिक्षा में होगी सहूलियत'

आरजेडी से पहले नीतीश कुमार ने बजट को लेकर कहा, "केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है. बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है, जिससे युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी. तीन नए रेलवे इकोनॉमिक कॉरिडोर की शुरुआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा.

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है. इसके तहत किराए के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा. साथ ही उद्योगों के विकास के लिए स्टार्ट अप के टैक्स स्लैब में एक साल की छूट से औद्योगिक विकास के कार्यों को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. मनरेगा के बजट में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. ललन सिंह ने भी केंद्र द्वारा पेश किए गए इस बजट की प्रशंसा की है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आप तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर...', CM नीतीश कुमार के लिए आ गया RJD की ओर से जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget