एक्सप्लोरर

बिहार: चुनाव परिणाम के बाद दूसरी बार जेडीयू विधायक और कार्यकर्ताओं से मिले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना मेरा काम है. किसी को निराश नहीं होना चाहिए यही प्रयास है. जेडीयू कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पराजित होने वाले उम्‍मीदवारों के साथ दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की.

पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज चुनाव परिणाम के बाद दूसरी बार और मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जेडीयू कार्यालय पहुंचे. पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ नेताओं कार्यकर्ताओं ने खुब तस्वीरें खिंचवाई. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीट हासिल करने के बाद अपना नेता चुना. राजभवन में सोमवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश की एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी हो गई है. उन्‍होंने 7वीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. आज नवगठित मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे के बाद जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नवगठित मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जनता में हमें जनादेश दिया है और हम उसका सम्मान करते हैं. बिहार को और आगे ले जाने के लिए प्रयास करते रहेंगे.जेडीयू कार्यालय पहुंचे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान पार्टी के विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं से पूरी गर्मजोशी से मिले साथ हीं उन कार्यकर्ताओं से मिले जो चुनाव में पराजित हो गए हैं. . इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना मेरा काम है. किसी को निराश नहीं होना चाहिए यही प्रयास है. जेडीयू कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पराजित होने वाले उम्‍मीदवारों के साथ दूसरे राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की.

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्री

आज बिहार में नीतीश सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ साथ वे सभी विभाग रखे हैं जो अभी किसी को आवंटित नहीं किये गए हैं. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्य कर, सूचना प्रौद्योगिकी, नगर विकास पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन की जिम्मेवारी सौंपी गई है. तो उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा कल्याण, पंचायती राज,उद्योग विभाग सौंपा गया है. इसके अलावा अशोक चौधरी को भवन निर्माण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, विजय कुमार चौधरी को ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना-जनसंपर्क तथा संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है.मेवालाल लाल चौधरी को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि शीला कुमारी को परिवहन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति और पथ निर्माण विभाग मंगल पांडे को दिया गया है. जबकि अमरेंद्र प्रताप सिंह को कृषि, सहकारिता और गन्ना विभाग का मंत्री बनाया गया है. विभागों के बंटवारे में रामप्रीत पासवान को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेवारी दी गई है. रामसूरत राय को राजस्व एवं विधि विभाग का मंत्री बनाया गया है. जीवेश कुमार पर्यटन, श्रम और खनन मंत्री बनाए गए हैं.स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति तथा पथ निर्माण विभाग मंगल पांडे को दिया गया है. ऊर्जा, मद्य निषेध, योजना और खाद्य तथा उपभोक्ता मामलों के विभाग का जिम्मा विजेंद्र यादव को सौंपा गया है, तो वहीं, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्रालय दिया गया है.वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी को पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget