एक्सप्लोरर

Bihar Election: बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, 'भ्रष्टाचार का ठीकरा चूहों पर फोड़ा गया'

Bihar Adhikaar Yatra: तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा में नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की भ्रष्ट सरकार ने शराब, बांध, अस्पताल और राहत घोटालों का ठीकरा चूहों पर फोड़ा है.

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. नेता प्रतिपक्ष और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला.

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार को घेरते हुए तंज कसा कि 20 वर्षों की भ्रष्ट मोदी-नीतीश सरकार ने अपने आधिकारिक बयानों में भ्रष्टाचार की असफलता का ठीकरा चूहों पर फोड़ा है.

9,00,000 लीटर शराब गटक गए चूहें- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर करारा वार किया. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि बिहार में जब-जब भ्रष्टाचार के मामले सामने आए, सरकार ने दोष चूहों पर डाल दिया.

तेजस्वी ने एक-एक कर कई उदाहरण गिनाए. उन्होंने कहा कि सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार-

बिहार के चूहों ने थानों में रखी 9,00,000 लीटर शराब गटक ली.
चूहों ने 1100 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बांध को कुतर दिया.
चूहों ने 7,819 करोड़ की लागत से बने 113 पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते कई पुल ध्वस्त हो गए.
चूहों ने एनएमसीएच अस्पताल में नवजात की अंगुली तक कुतर दी.
पोस्टमॉर्टम के लिए रखी गई डेड बॉडी की आंख तक निकाल ली.
चूहों की वजह से जल संसाधन विभाग को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ.
बाढ़ राहत सामग्री तक चूहे खा गए, जिससे राज्य की जनता तक मदद नहीं पहुंच सकी.

भ्रष्टाचार की राह पर एनडीए की सरकार - तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि यह घटनाएं बताती हैं कि बिहार की सरकार कितनी भ्रष्ट और असफल है. जब असली भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात आती है, तो सरकार बहानेबाजी में लग जाती है और चूहों पर ठीकरा फोड़ देती है.

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिहार की जनता कब तक ऐसी असफलताओं का बोझ झेलेगी. 'सुशासन बाबू' के नाम पर बनी सरकार ने बिहार को बदहाली और भ्रष्टाचार की राह पर धकेल दिया है.

तेजस्वी ने फिर बढ़ा दी एनडीए की मुश्किलें

तेजस्वी यादव की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया मिल रही है. समर्थक इसे सरकार पर तंज कसने का असरदार तरीका बता रहे हैं, वहीं विरोधी दलों के नेता इसे सिर्फ चुनावी स्टंट कहकर खारिज कर रहे हैं.

बिहार की सियासत में चूहों का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन तेजस्वी ने इसे अपने चुनावी अभियान का हिस्सा बनाकर एक बार फिर से एनडीए सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget