एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

Petrol-Diesel-LPG Crisis: वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. इसका असर देश की पेट्रोलियम आपूर्ति पर पड़ सकता है.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनावपूर्ण स्थिति के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. मुख्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए. 

मुख्यालय द्वारा मंगलवार (10 मार्च, 2026) को जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में कमी आ सकती है. इससे राज्य में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और विक्रेताओं पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ सकती है, जिससे अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है. साथ ही कुछ असामाजिक तत्व जमाखोरी और कालाबाजारी कर सकते हैं.

विधि-व्यवस्था के लिए तैनात किए जाएं समुचित पुलिस बल

सभी डीएम और एसपी से कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और विक्रेताओं के आसपास सतत निगरानी रखी जाए. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल तैनात किया जाएं. जमाखोरों और कालाबाजारियों पर विशेष नजर रखी जाए और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करे और आवश्यकता पड़ने पर जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराए. इससे अफवाहें फैलने से रोका जा सकेगा और जनता में अनावश्यक घबराहट नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जाने से पहले नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, दूसरे दिन पहुंचे सीमांचल

'यह निर्देश पूर्वानुमानित तैयारी का हिस्सा'

बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश पूर्वानुमानित तैयारी का हिस्सा हैं. वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसका असर देश की पेट्रोलियम आपूर्ति पर पड़ सकता है. बिहार में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग पहले से ही अधिक है, इसलिए ऐसी स्थिति में जमाखोरी की आशंका बढ़ जाती है.

पुलिस ने सभी जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास अतिरिक्त गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं. साथ ही खुफिया विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जमाखोरी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए. बिहार में पहले भी कई बार पेट्रोल-डीजल की कमी के दौरान कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं, इसलिए इस बार पूर्व सतर्कता बरती जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget