एक्सप्लोरर

राज्यसभा में जाने से पहले नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, दूसरे दिन पहुंचे सीमांचल

Bihar News In Hindi: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों राज्यसभा जाने को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले वह बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा का बुधवार (11 मार्च) को दूसरा दिन है.

दिल्ली कूच से पहले बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं. तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा का बुधवार (11 मार्च) को दूसरा दिन है. नीतीश कुमार मुस्लिम बहुल सीमांचल में रहेंगे. वहीं सीएम बुधवार को ही अररिया और किशनगंज आएंगे. यात्रा के पहले दिन उन्होंने मधेपुरा में रात्रि विश्राम किया. 

नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे अररिया पहुंचेंगे. अररिया जिले में कुल 68 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे. इन योजनाओं की कुल लागत 546 करोड़ रुपए है. पुलिस केंद्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे. इसके बाद वे रिमोट के माध्यम से जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

कोसी दुर्गंध परियोजना जाएंगे सीएम

सीएम नीतीश कुमार कोसी दुर्गंध परियोजना परिसर जाएंगे. यहां वे विभिन्न विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. वे कोसी दुर्गंध परियोजना के तहत अररिया सेंटर की नवीकरण योजना का उद्घाटन करेंगे. अररिया कॉलेज स्टेडियम ग्राउंड में अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे.

नीतीश कुमार अररिया कॉलेज स्थित सभा स्थल पर लोगों से जनसंवाद करेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से किशनगंज के ठाकुरगंज लिए रवाना हो जाएंगे. मंगलवार (10 मार्च) को वह सुपौल और मधेपुरा में यात्रा के तहत पहुंचे थे. नीतीश कुमार तीसरे चरण में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों का दौरा करने वाले हैं.

क्या है यात्रा का आगे का कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार गुरुवार (12 मार्च) को कटिहार और पूर्णिया, शुक्रवार (13 मार्च) को सहरसा और खगड़िया, शनिवार (14 मार्च) को बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे. बता दें कि सीएम अगले महीने राज्यसभा जा रहे हैं. इसलिए वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे. इससे पहले यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं अगले महीने नई सरकार का गठन होना है.

हालांकि सबसे बड़ी बात यह है की मंगलवार को उन्होंने अररिया और मधेपुरा में अपने संबोधन में एक बार भी अपने राज्यसभा जाने का जिक्र नहीं किया. मुख्यमंत्री की कुर्सी क्या छोड़ेंगे इस पर भी उन्होंने चुप्पी साधी रखी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup जीत कर ईशान किशन पहुंचे पटना, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह बुके देकर किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Embed widget