एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 6 लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में हुए गैंग रेप के बाद जला कर हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद नाबालिक युवती को जला कर मारने के बाद नदी के किनारे दफनाया था. पुलिस ने 20 फिट गड्ढा खुदवा कर शव को किया बरामद.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गाँव में 3 जनवरी को बगल के ही युवकों ने एक नाबालिक युवती से गैंग रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना कर वायराल कर दिया था. जिसके बाद पीड़िता के विरोध करने पर उसकी जला कर हत्या भी कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने नदी किनारे दफन की गई मृतका के शव को बरामद कर लिया है.

गिरफ्तार युवकों के संबंध में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि गैंग रेप और हत्या मामले में मुख्य आरोपी गुंजन कुमार, चंचल कुमार, समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं इस मामले में दो आरोपियों के पिता को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले में शव को ठिकाने लगाने में प्रयोग किये गए वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और शव को भी निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मृतका की माँ का देहांत हो चुका था और उसके पिता पंजाब में रह कर नौकरी करते थे. मृतका अपने बूढ़े दादा दादी और बहन के साथ घर मे रहती थी. दुष्कर्म मामले की जानकारी घर वालो को होने के बाद आरोपियों ने मृतिका को जला कर मार डाला और मृतिका के दादा दादी और बहन को जान मारने की धमकी देकर मृत युवती के शव को लेकर फरार हो गए. जिसे घर के ही पास दफन कर दिया गया था.

घटना इसी महीने के 3 जनवरी की है, जिस दौरान गैंग रेप की घटना हुई थी. पीड़िता के पिता पंजाब में मजदूरी करता हैं जब वह घर लौटे तो मंगलवार को उन्होंने साहेबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई. पीड़िता के पिता ने गांव के गुलशन कुमार एवं चंचल कुमार पर गैंगरेप करने एवं गांव के ही अभिनय कुमार और राजू कुमार के सहयोग से बेटी को जिंदा जला कर शव गायब करने का आरोप लगाया था.

एफआईआर में बताया गया है कि 5 दिसम्बर को छोटी बेटी मृतका को गुलशन कुमार बुला कर अपने दलान में ले गया और चंचल कुमार के साथ मिल कर गैंगरेप किया,साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया, और पीड़िता को धमकी दी कि किसी को नहीं बताना अगर बताओगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. लेकिन पीड़िता सारी बातें अपनी बड़ी बहन से घर आने के बाद बता दी. पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसको जिंदा जला कर मार दिया और बड़ी बहन को भी धमकी दी कि किसी को बताई तो तुम्हारा भी यही हाल होगा.

आवेदन में पिता ने कहा है कि बड़ी बेटी घर पर आई तो देखा कि कमरा बंद हैं जब दरवाजा खुलवाई तो देखा कि सभी आरोपी शव उठाकर बाहर ले जा रहे हैं. पकड़े जाने के डर से शव को छुपा दिया. घटना की जनकारी होने पर मैं पंजाब से घर आया हूँ पीड़िता के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई कि शव को बरामद किया जाए एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए. मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सारे आरोपियों को जेल भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget