एक्सप्लोरर

'राइज एंड फॉल' में जाने से पवन सिंह को होगा नुकसान? खेसारी लाल यादव ने बताया सबसे बड़ा कारण

Rise and Fall: खेसारी लाल यादव ने पावरस्टार पवन सिंह को भोजपुरी का राजा बताया. उन्होंने कहा कि वे पवन सिंह के चलते ही 'राइज एंड फॉल' शो को देखते हैं. पढ़िए और क्या कहा है.

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं. वे बिहार के आरा के रहने वाले हैं. भोजपुरी माटी से जुड़े जितने भी दर्शक हैं वे पवन सिंह के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को मजे से देख रहे हैं. इस बीच भोजपुरी के ही चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ी बात कह दी है. शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आकर बताया कि इससे पवन सिंह को क्या नुकसान हो सकता है.

खेसारी ने पावरस्टार पवन सिंह को भोजपुरी का राजा बताया. उन्होंने कहा, "एक नया शो है इसको आप लोग इतना प्यार और आशीर्वाद दीजिए कि ये दुनिया का सबसे बेस्ट शो बने. उनको (पवन सिंह) देख के मजा भी आ रहा है. उन्हीं की वजह से हम उस शो को देख रहे हैं. उनको वहां देखकर अच्छा भी लग रहा है." 

आने वाले समय में उनको दिक्कत होगी: खेसारी

अपने वीडियो में पवन सिंह को लेकर आगे कहा, "वो (पवन) शांत स्वभाव के आदमी हैं. हम भोजपुरी के जो भी कलाकार हैं सारे इमोशनल होते हैं. हालांकि ये इमोशन का गेम नहीं है क्योंकि जीतना है." उन्होंने 'राइज एंड फॉल' की टीम से अपील करते हुए कहा, "वो (पवन सिंह) बड़बोले हैं तो कभी-कभी कुछ-कुछ शब्द ऐसे बोल देते हैं... उनका एक पॉलिटिकल करियर है तो रील्स में बहुत अपशब्द भी हैं जो वायरल हो रहे हैं. अभी ठीक लग रहा है, लेकिन आने वाले समय में उनको दिक्कत होगी." 

खेसारी ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया यह दिखाएगी और उनको (पवन सिंह) ट्रोल करेगी. या तो वीडियो के उस हिस्से को डिलीट कर दिया जाए या फिर बीप लगाकर शेयर किया जाए ताकि उनके (पवन सिंह) आने के बाद उनकी छवि पर असर ना पड़े. 

उन्होंने कहा, "आप लोगों को पता है कि पॉलिटिकल आदमी को छोटी चीजों को लेकर भी ट्रोल किया जाता है. कुछ लोग इस बात से नाखुश भी होंगे. भैया के यूट्यूबर भी बोलेंगे कि खेसारी लाल यादव ऐसे बोल रहे हैं. आज अच्छा लग रहा है लेकिन आप लोगों को भी बाद में अफसोस होगा कि शेयर क्यों किया. विपक्षी ट्रोल करेंगे कि ऐसी भाषा बोलने वाले आदमी को आप लोग नेता बनाओगे. आने वाले समय के लिए यह बात मैं बोल रहा हूं."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget